Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम

युवाओं व दिव्यांगजनों को मिली नई ताकतजौनपुर। ऐतिहासिक शाही किला में आयोजित जौनपुर महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सम्मान समारोह और जनकल्याणकारी योजनाओं...
Homeअपना जौनपुरश्रद्धालुओं से भरी पिकअप पेड़ से टकराई, 15 घायल

श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पेड़ से टकराई, 15 घायल

  • बिहार से प्रयागराज स्नान कर लौटते समय हुआ हादसा

जौनपुर धारा,जौनपुर। मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के छाछो गांव के निकट गुरुवार भोर में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पेड़ से टकराकर पलट गई। पिकअप में सवार 15 लोग घायल हो गए। जिसमे से 13का ईलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। बिहार राज्य जिला गोपालगंज, थाना कटिया, गांव गिरधर पुईया गांव के लगभग बीस ग्रामीण तीन दिन पूर्व त्रिवेणी संगम प्रयागराज स्नान करने के लिए एक पिक अप किराया पर लेकर गए थे। बुधवार रात माघी पूर्णिमा स्नान के बाद सभी प्रयागराज से वापस घर लौट रहे थे। अभी उनका वाहन कुंवरपुर टोल प्लाजा के निकट पहुंचा था कि चालक ने नींद आने की बात कही। किंतु पिकअप में सवार कुछ यात्री धीरे-धीरे चलाकर यात्रा चालू रखने की बात कही। जिसके बाद चालक लगभग दस किलोमीटर आया था कि जौनपुर रॉयबरेली नेशनल हाइवे के छाछो गांव के निकट भोर में तीन बजे चालक के झपकी आने के कारण हाइवे के बगल शीशम के पेड़ से टकराकर खाई में पलट गई। वाहन पलटने से उसमे सवार विश्वनाथ 60, अर्जुन 30, विकर्मा महतो 69, नीतू कुमारी 15, चिंता 50, राम जतन 60, महेश 50, बुलेला, 53, प्रदीप 38, जगरनाथ 55, सरस्वती 40, सनिचरी देवी 56, गुलाबो देवी 65, सूरज 14, चंपा 60 गंभीर रुप से घायल हो गए। पिक पलटने के बाद चीख पुकार सुनकर अगल बगल के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उन्होनें घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया। जहां चिकित्सक ने सूरज और चंपा को छोड़कर सभी घायल 13लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहा सभी का ईलाज चल रहा है।

Share Now...