Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरशोध एवं तकनीकी कौशल के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम

शोध एवं तकनीकी कौशल के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम

जौनपुर। मो.हसन पी.जी.कॉलेज और इंस्टिट्यूट ऑफ एमिनेंस साइंस एंड रिसर्च के मध्य आज एक ऐतिहासिक एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। यह समझौता शैक्षणिक और अनुसंधान सहयोग को सुदृढ़ करने, नवाचार को प्रोत्साहन देने तथा छात्रों के शोध एवं तकनीकी कौशल के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह एमओयू कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अब्दुल कादिर खान एवं आईईएसआर के डायरेक्टर ऑफ रिसर्च डॉ. अमित कुमार चतुर्वेदी द्वारा हस्ताक्षरित किया गया। यह सहयोग समझौता आगामी पाँच वर्षों तक प्रभावी रहेगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ.अब्दुल कादिर खान ने कहा कि इस समझौते से फैकल्टी ऑफ साइंस के अंतर्गत संचालित विषयों—बायोटेक्नोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, जूलॉजी और बॉटनी—के विद्यार्थियों को नई दिशा और अवसर प्राप्त होंगे। एमओयू के तहत इंटर्नशिप, छात्र प्रशिक्षण, और उन्नत प्रयोगशाला तकनीकों का व्यावहारिक अनुभव प्रदान किया जाएगा। जिससे विद्यार्थी भविष्य में इंडस्ट्रियल करियर एवं उच्च अनुसंधान संस्थानों में बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे। डॉ.अमित कुमार चतुर्वेदी, डायरेक्टर ऑफ रिसर्च, आईईएसआर ने बताया कि इस सहयोग के अंतर्गत छात्रों को नेक्स्ट जेनरेशन सीक्वेंसिंग, एडवांस मॉलिक्यूलर बायोलॉजी, जीन एक्सपर्ट, फॉरेंसिक साइंस, डीएनए एनालिसिस, नैनोटेक्नोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी और बायोइन्फरमेटिक्स जैसी अत्याधुनिक तकनीकों पर हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग दी जाएगी। उन्होंने कहा कि ‘यह पहल छात्रों और शिक्षकों दोनों के लिए ज्ञान, कौशल और प्रयोगात्मक क्षमता को विस्तार देने का उत्कृष्ट अवसर होगी। कार्यक्रम का संचालन एमएससी की छात्राएँ मुबरम खान और रिषिका साहू ने कुशलतापूर्वक किया। इस अवसर पर डॉ.जीवन यादव, डॉ.ममता सिंह, डॉ.निलेश सिंह, डॉ.सतीश चन्द्र दूबे, डॉ.धर्मेन्द्र जैसवाल, डॉ.चन्द्रशेखर सिंह, डॉ.मयंक सिंह, डॉ.वैशाली सिंह, इफ्फत ज़कीरा, अलीशा सहित विज्ञान संकाय के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

Share Now...