Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 04-04-2026

जौनपुर। जौनपुर और पूर्वांचल की ताजा खबरों के लिए प्रसिद्ध समाचार पत्र जौनपुर धारा का 04 अप्रैल 2026 का ई-पेपर अब ऑनलाइन उपलब्ध है।पाठक...
Homeअपना जौनपुरशोकसभा कर प्रधानमंत्री की मां को अर्पित किए गये श्रद्धासुमन

शोकसभा कर प्रधानमंत्री की मां को अर्पित किए गये श्रद्धासुमन

जौनपुर धारा, जौनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन के निधन पर जहां पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई। प्रधानमंत्री के दु:ख में शामिल होने के लिए पूरा देश एक साथ खड़ा हो गया। वहीं विकास खण्ड शाहगंज सोंधी के सभागार में ब्लॉक प्रमुख पति की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में ब्लॉक के कर्मचारी मौजूद रहे। इस मौके पर लोगों ने भी हीराबेन को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किया। ब्लॉक प्रमुख पति ने कहा कि हीराबेन त्याग और समर्पण की मूर्ति थीं। जिस तरीके से उन्होंने अपने बच्चों को कर्तव्य करने की सीख दी, उससे हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। अंत में दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।

Share Now...