Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरशिविर के चौथे रैली निकालकर किया जागरूक

शिविर के चौथे रैली निकालकर किया जागरूक

जौनपुर धारा,जौनपुर। बुधवार को सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिवस मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली को महाविद्यालय के उप प्रबंधक डॉ.डी.आर.सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली महाविद्यालय परिसर से हुसैनाबाद, लाइन बाजार, पुलिस लाइन से होकर तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के दक्षिणी गेट से होते हुए महिला महाविद्यालय में आकर समाप्त हुई। 25 मई को होने वाले मतदान के लिए स्वयं सेविकाओं ने नारा लगाकर के लोगों को जागृत करते हुए समझाया कि लोकतंत्र को मजबूत करना है तो हम युवाओं एवं महिलाओं को आगे बढ़ना होगा। स्वयंसेविकाएं विभिन्न नारा का उदघोष करते हुए आगे चल रही थी। ‘सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो’ वोट डालने जाना है अपना फर्ज निभाना है’ इस उद्घोष के साथ रैली का नेतृत्व कार्यक्रम अधिकारी डॉ.रीता सिंह एवं डॉ.संजीव कुमार सिंह ने किया। इसमें पूर्व कार्यक्रम अधिकारी डॉ.राजश्री सिंह व अनूप कुमार सिंह का विशेष योगदान रहा।

Share Now...