- एक दिन मोबाइल उपवास से तन मन होगा स्वस्थ : सुशील सेठ बागी
शाहगंज। नगर क्षेत्र के सकल हिन्दू समाज शिवा जी बस्ती का एक विशाल हिंदू सम्मेलन, आर्यमगढ़ रोड स्थित एक पैलेस परिसर में शनिवार को आयोजित किया गया। सम्मेलन का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार एवं सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के साथ हुआ। मंच पर संत समाज से शिवराम दास, अनुसूचित समाज से प्रेम प्रकाश, मातृ शक्ति से रामा देवी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जिला बौध्दिक प्रमुख अविनाश ने कहा कि समाज में सनातन संस्कृति का पुनरुत्थान हेतु सारे हिन्दू समाज को एकत्रित होकर कार्यक्रम को सफल बनाना चाहिए। हिन्दू जागेगा तभी विश्व जगेगा। कहा सम्मेलन का उद्देश्य हिन्दू धर्म, संस्कृति एवं समाज की एकता, आपसी प्रेम और सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करना है।कार्यक्रम में भारत माता की जय के नारों से पूरा कार्यक्रम गूंज उठा। शूरवीर कार्यक्रम में आर्या ने अपनी शानदार प्रस्तुति दी। बच्चों, बच्चियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम से हिन्दू सम्मेलन पर रोचक संदेश दिया। कार्यक्रम के आयोजन कर रहे सुशील सेठ बागी ने सभी का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कृष्णकांत, रतन, बालाजी, आशीष, विष्णु कांत, विनय, यश बरनवाल, उज्जवल नाग, तुषार, सतीश चौरसिया, शुभम, अजय वर्मा, ओम चौरसिया, शिम्पू अग्रहरि आदि ने अपना प्रमुख योगदान दिया। कार्यक्रम में वंदना अग्रहरि सहित सैकड़ो महिलाएं मौजूद रही। कार्यक्रम का सफल संचालन धीरज पाटिल ने किया। उक्त अवसर पर सैकड़ों महिला, पुरुष एवं बच्चे जनमानस उपस्थित रहे।



