Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरशिक्षा के साथ डोभी का अन्य क्षेत्रों में भी महत्वपूर्ण स्थान :...

शिक्षा के साथ डोभी का अन्य क्षेत्रों में भी महत्वपूर्ण स्थान : प्रो. राजेश सिंह

  • इंसान बड़ा तब होता है जब समाज के लिए कुछ करे : प्रो. मौर्य
  • श्री गणेश राय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोभी में सत्रारंभ कार्यक्रम का आयोजन

जौनपुर धारा, जौनपुर। श्री गणेश राय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोभी में सत्रारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कुलपति दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर प्रो. राजेश सिंह ने उपस्थित अध्यापकों एवं छात्रों से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि डोभी क्षेत्र का शिक्षा के साथ अन्य क्षेत्रों में भी महत्त्वपूर्ण योगदान है। वर्तमान समय में प्रतियोगिता बहुत है, महाविद्यालयों को दूरगामी सोचने की आवश्यकता है। समय के हिसाब से परिवर्तन करने की आवश्यकता है। यूनिवर्सिटी कैसे अपनी आय बढ़ाये इस पर भी विस्तार से चर्चा की। उन्होंने सभी बच्चों से कहाकि पॉजिटिव लोंगो के साथ रहे। जिस सेक्टर में भी पढ़ाई करनी है उसमें बेस्ट दें। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति निर्मला एस. मौर्य ने कहा कि कोई भी व्यक्ति तब बड़ा होता है जब समाज के लिए कुछ काम करता है। इस क्षेत्र की बच्चियों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित किया गया है। उन्होंने महाविद्यालय के सत्रारंभ के लिए बधाई दी। सभी से कहा कि अपने मातृ भाषा पर गौरव महसूस करें। विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने कहाकि की डोभी का गौरवशाली इतिहास रहा है। यहां के लोगों ने सभी क्षेत्रों में अपना नाम कमाया है। उन्होंने कहाकि कठिन परिस्थितियों में जो संघर्ष करता है वही आगे निकलता है। वैभवशाली इतिहास को आगे ले जाने की जिम्मेदारी हम सभी की है। जिलाधिकारी ने कहा कि नई चीजों को ढूंढा जाए और बच्चों को सिखाया जाए। सभी छात्रों से कहाकि अपनी कमजोरियों को पहचाने। अनुशासन के साथ-साथ संवाद का मौका सभी छात्रों को मिलना चाहिए। सभी छात्र कभी हार न मानने का जज्बा अपने भीतर पैदा करें। प्रो. स्मिता सिंह ने अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि प्रशासनिक सेवा जाने के दृढ़संकल्प लें अवश्य सफल होंगे। प्राचार्य प्रो. प्रमोद कुमार सिंह, प्रो. प्रवीण कुमार सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।

Share Now...