जौनपुर धारा,जौनपुर। विकास खण्ड करंजाकलां के प्रथमिक विद्यालय करसावां में स्कूल चलो अभियान, पुस्तक वितरण एवं अतिरिक्त कक्षा कक्ष लोकार्पण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि करंजाकलां सुनील यादव मम्मन ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन के बाद फीता काटकर नवनिर्मित दो अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण किया। स्कूल चलो अभियान की रैली को हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया। बतौर सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि सुनील यादव मम्मन ने कहा कि शिक्षा के विकास में संसाधनों की कमी आड़े नहीं आएगी। विद्यालय के बच्चों को गोल्ड मेडल तथा ट्रॉफी देकर सम्मानित किए। प्रधानाध्यापक शाहिद अख्तर खान, मनीष यादव, श्वेता सिंह, हरिश्चंद यादव ने अंग वस्त्रम स्मृतिचिन्ह आदि देकर अतिथियों का स्वागत किया। समारोह की अध्यक्षता डॉ.अतुल प्रकाश यादव एवं संचालन आनंद कुमार यादव ने किया। इस अवसर पर राम मूरत यादव, रायसहब यादव, जयसिंह यादव, संजय पाठक, सुजीत सिंह शेरू, अजीत सिंह विकास, प्रमोद यादव संजय सिंह, संजीव सिंह, प्रभाकर निषाद, भवन प्रकाश, अर्जुन यादव, मंजू यादव, राजेश गुप्ता, वीरेंद्र यादव उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
अमृत 2.0 के तहत वाराणसी में पेयजल परियोजनाओं को मंजूरी
वाराणसी। अमृत 2.0 योजना के तहत वाराणसी में 814 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजनाओं को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। नगर निगम...
शिक्षा के विकास में संसाधनों की कमी आड़े नहीं आएगी : सुनील यादव



