जौनपुर धारा, सुइथाकला। देश के प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी की माँ हीराबेन के निधन की खबर पर शुक्रवार को क्षेत्र के कई शिक्षण संस्थानों में शोकसभा का आयोजन किया गया। दिवगंत आत्मा की शान्ति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस कड़ी में शुक्रवार को जहाँ क्षेत्र के श्री गाँधी स्मारक इण्टर कालेज समोधपुर व शान्ति निकेतन पूर्व माध्यमिक विद्यालय सारी जहाँगीर पट्टी में आठवें कालांश में क्रमश: प्रधानाचार्य विनोद कुमार सिंह व प्रधानाध्यापक महेश दूबे की अध्यक्षता में शोकसभा का आयोजन किया गया वहीं बाल संरचना संस्थान इण्टरमीडिएट कालेज लालापुर में प्रधानाचार्य सन्तोष कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में चतुर्थ कालांश के बाद शोक सभा का आयोजन कर संस्थान को बन्द कर दिया गया। ऊँचगाँव स्थित एसबीडी गुरूकुल महाविद्यालय में प्रबन्धक व प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. उमेश चन्द तिवारी की अध्यक्षता में शोकसभा कर मृतक के प्रति श्रद्धांजली प्रदान की गई। इस दौरान दिवगंत आत्मा की शान्ति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस दौरान शिक्षण कर्मियों समेत छात्र छात्राएं मौजूद रही।
― Advertisement ―
E-Paper 04-04-2026
जौनपुर। जौनपुर और पूर्वांचल की ताजा खबरों के लिए प्रसिद्ध समाचार पत्र जौनपुर धारा का 04 अप्रैल 2026 का ई-पेपर अब ऑनलाइन उपलब्ध है।पाठक...
शिक्षण संस्थानो में हुआ शोक सभा का आयोजन
Previous article


