- शिक्षक का निधन समाज की सबसे बड़ी क्षति : डॉ.गोरखनाथ पटेल
खुटहन। शिक्षक के निधन से परिवार के साथ समाज की भी एक अपूर्णीय क्षति हुई है। उक्त बातें जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.गोरखनाथ पटेल ने शनिवार को ब्लॉक खुटहन के उच्च प्राथमिक विद्यालय टिकरी कला में तैनात 45वर्षीय शिक्षक राजेश कुमार उपाध्याय के हृदय गति रुकने के कारण आकस्मिक निधन पर उनके निवास बरैया काजी में कही। उन्होंने परिवार को संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षक के मृत्यु से परिवार के साथ-साथ शिक्षक समाज भी आहत है। उनकी कमी परिवार तथा शिक्षा विभाग को सदैव रहेगी। शिक्षा परिवार की सहानुभूति सदैव परिवार के साथ रहेगी। शिक्षक अपने तीन भाइयों में सबसे बड़े थे उनके दो बच्चों में पुत्री आकांक्षा एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही है जबकि बेटा इंटर की परीक्षा दे रहा है उन्होंने शिक्षा विभाग में अपनी सेवा 72000भर्ती से की उसके पश्चात गणित विज्ञान की सीधी भर्ती सन् 2015 में आजमगढ़ से शुरू की। वर्तमान में स्थानांतरण लेकर खुटहन ब्लाक के टिकरी कला में सेवा दे रहे थे जिनकी हृदय गति रुकने से 9 फरवरी को निधन हो गया। खुटहन ब्लाक के शिक्षकों द्वारा सांत्वना के रूप में रुपए एक लाख की राशि खंड शिक्षा अधिकारी विपुल कुमार उपाध्याय तथा विंध्यवासिनी उपाध्याय की उपस्थिति में बीएसए डॉ.गोरखनाथ पटेल द्वारा स्वर्गीय उपाध्याय की पत्नी कुमुद लता उपाध्याय को सौंपा। टीएससीटी ब्लॉक संयोजक नवीन शर्मा ने बताया कि स्वर्गीय उपाध्याय टीएससीटी के वैधानिक सदस्य थे और सहयोग की कार्यवाही गतिमान है। संवेदना व्यक्त करने पहुंचे प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष राजकुमार यादव, रोहित सिंह, अटेवा अध्यक्ष आनंद स्वरूप यादव, तहसील प्रभारी रमाकांत यादव, रामचंद्र यादव, विवेक कुमार यादव, विवेकानंद यादव, ओमप्रकाश विश्वकर्मा, मेवा लाल यादव, संदीप कुमार यादव, आलोक कुमार यादव, ओमकार यादव, शिवपूजन, जय प्रकाश सिंह, उच्च प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष, जयप्रकाश यादव, अनिल गौतम भारतेंदु यादव रविंद्र कुमार यादव अवनीत सिंह सहित सैंकड़ों लोग उपस्थित रहें।



