सिकरारा। बुधवार की सुबह लगभग 7 बजे सिकरारा थाना क्षेत्र के शारदा सहायक नहर बथुआवर तिराहे के पास पुलिया में फांसी ग्रामीणों ने एक लाश देखी। लाश को देखते ही लोगों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने अपने हमराहियों के साथ लाश को पानी से बाहर निकलवाया। पूछने पर उन्होंने बताया कि उसकी उम्र करीब 25 साल है वह कच्छी बनियान पहने हुए हैं। लाश पूर्ण रूप से सढ चुकी है। जो दुर्गंध युक्त हो गई है। वहीं समाचार लिखे जाने तक लाश की पहचान नहीं हो पाई। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है। स्थानीय लोगों की माने तो जब भी शारदा सहायक नहर में पानी अधिक बहने लगता है तो लाश ऑने संख्या बढ़ जाती है, उक्त लाशें बहकर कहां से आती हैं इसका पुलिस आज तक पता नहीं लगा पाई।
― Advertisement ―
मौत को दावत दे रही हैं खुली नालियां और गड्ढे, बड़े हादसों का इंतज़ार कर रहा नगर पालिका प्रशासन
जौनपुर। ऐतिहासिक शहर जौनपुर इन दिनों अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों में खुली नालियां और गहरे...
शारदा सहायक नहर में बहती हुई मिली लाश ग्रामीणों में मचा हड़काम



