Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरशत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने वाली शाहगंज की दो बीएलओ होंगी सम्मानित

शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने वाली शाहगंज की दो बीएलओ होंगी सम्मानित

शाहगंज। विधानसभा क्षेत्र-365 के शाहगंज ब्लॉक सोंधी अंतर्गत बूथ संख्या 32, ग्राम बड़ौना की बीएलओ श्रीमती गीता यादव (आंगनवाड़ी कार्यकत्री) ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण स्ढ्ढक्र-2026 अभियान में उल्लेखनीय प्रदर्शन कर पूरे जिले में पहचान बनाई है। कुल 628 मतदाताओं वाले इस बूथ पर  शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा कर उन्होंने मिसाल पेश किया। इसी तरह, भाग संख्या-125, ग्राम पूरा दरिया की बीएलओ सावित्री यादव ने भी 459मतदाताओं वाले अपने बूथ पर 100प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर सराहनीय कार्य किया। दोनों द्वारा किए गए इस उत्कृष्ट प्रदर्शन की जिलेभर में प्रशंसा हो रही है। उपजिला निर्वाचन अधिकारी कुणाल गौरव ने दोनों बीएलओ के प्रयासों की सराहना करते हुए घोषणा की कि उन्हें आगामी राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी ने विधानसभा क्षेत्र के सभी बीएलओ को प्रेरित करते हुए कहा कि वे भी इसी तरह समयबद्ध और जिम्मेदारीपूर्ण ढंग से अपने दायित्वों को पूरा करें, ताकि एसआईआर-2026 अभियान को पूर्ण सफलता मिल सके।

Share Now...