Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरशक्ति कुण्ड में हुआ विसर्जित किया गया गणेश, लक्ष्मी व सरस्वती की...

शक्ति कुण्ड में हुआ विसर्जित किया गया गणेश, लक्ष्मी व सरस्वती की प्रतिमा

जौनपुर धारा, जौनपुर। श्रीलक्ष्मी पूजा महासमिति के नेतृत्व में मंगलवार की रात समस्त लक्ष्मी पूजन समितियों की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। मां लक्ष्मी, भगवान गणेश एवं मां सरस्वती की प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ। इसके पहले नगर के अहियापुर मोड़ पर सभी प्रतिमायें कतारबद्ध तरीके से एकत्रित हुई। शोभायात्रा का शुभारम्भ डॉ.हर्ष विक्रम सिंह एवं हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ.इरफान खान ने शोभायात्रा में खड़ी प्रथम प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करते हुए हरी झण्डी दिखाकर किया। शोभायात्रा नगर का भ्रमण अवलोकन किया गया। साथ ही महासमिति के संरक्षक डॉ. रामनारायण सिंह, रामजी जायसवाल एवं चन्द्रशेखर निषाद बबलू ने स्वागत किया। इसके बाद शोभायात्रा कोतवाली चौराहे से चलकर हरलालका रोड, चहारसू चौराहा, शाही पुल, ओलन्दगंज, कजगांव पड़ाव होते हुए नखास पहुंची। जहां गोमती नदी के किनारे बने शक्ति कुण्ड में एक-एक करके प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ। विसर्जन करने की जिम्मेदारी प्रभारी शिवचरण निषाद भल्लू, रोहित निषाद, बलराम निषाद सहित अन्य लोगों ने निभायी। कोतवाली चौराहे पर बने कंट्रोलरूम से संचालन हर्षित गुप्ता ने किया। अहियापुर मोड़ से लेकर नखास तक शोभायात्रा पहुंचाने की जिम्मेदारी अध्यक्ष लाल बहादुर यादव नेपाली एवं महासचिव कृष्ण कुमार जायसवाल ने निभायी। इस अवसर पर डॉ.संदीप पाण्डेय, राहुल सिंह, दिनेश यादव फौजी, गौरव कुमार सेठ, दीपक अग्रहरि, महेन्द्र प्रजापति, आशीष बोस, अजय पाण्डेय सहित आदि उपस्थित रहे।

Share Now...