Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरव्यापार मंडल जौनपुर के निर्विरोध जिलाध्यक्ष चुने गए विवेक सिंह

व्यापार मंडल जौनपुर के निर्विरोध जिलाध्यक्ष चुने गए विवेक सिंह

जौनपुर। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की आम सभा बैठक रविवार को नगर स्थित एक होटल में कोर कमेटी द्वारा आयोजित की गई। संगठन के जिलाध्यक्ष विवेक सिंह द्वारा सभी कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया था इसी क्रम में लोकतांत्रिक प्रक्रिया का पालन करते हुए पुन: भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष के चुनाव हेतु प्रदेश संगठन की सहमति पर एक चयन समिति का गठन किया। बैठक में विनय बारोतिया, विपिन अग्रवाल, शशांक सिंह रानू, अनिल हरलालका एवं उमेश जायसवाल को सदस्य नामित हुए। इस दौरान सर्वप्रथम अजीत सोनकर, विमल सिंह ने पुन: विवेक सिंह को जिलाध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव रखा, जिस पर क्रमश: राजेंद्र खत्री, धर्मेंद्र गुप्ता, महेश सेठ एवं धीरज गुप्ता सहित सभी सदस्यों ने अपना समर्थन दिया। इसके उपरांत सदन में उपस्थित सभी व्यापारियों ने एक स्वर में विवेक सिंह को अपना समर्थन देते हुए उन्हें पुन: जिलाध्यक्ष निर्विरोध चुना। चयन समिति के सदस्यों एवं उपस्थित व्यापारियों ने नव-निर्वाचित जिलाध्यक्ष विवेक सिंह का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत एवं बधाई दी। अपने स्वीकृति भाषण में नव चयनित जिलाध्यक्ष ने कहा कि वह संगठन को नई ऊँचाइयों पर ले जाने का हर संभव प्रयास करेंगे और व्यापारियों के मान-सम्मान व समस्याओं के समाधान हेतु सदैव संघर्षरत रहेंगे। सभा के दौरान प्रदीप सिंह रिंकू, सर्वेश जायसवाल, जयकिशन साहू जैकी, विमल सिंह, विवेक सेठी, अभिषेक बैंकर, जय सिंह मौर्य सहित अन्य व्यापारियों ने संगठन के प्रति अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए। सभा का संचालन योगेश साहू ने किया। इस अवसर पर अजय गुप्ता, अमित जायसवाल, रवि अग्रहरि, मो.दानिश, राघवेंद्र सिंह, विजय केडिया, अवनींद्र तिवारी, धर्मेंद्र रघुवंशी, शिवेंद्र दुबे, दीपक केडिया, रवि गुप्ता, उमंग श्रीवास्तव, प्रवीण शाह, रूप नारायण माली, राजकुमार कश्यप, दिलीप साहू, दीपक केडिया, शेखर सेठ, संतोष साहू, प्यारेलाल मौर्य, राकेश साहू, गौरव केडिया, सनी साहू सहित आदि व्यापारी उपस्थित रहें।

Share Now...