
जैकलीन ने मां वैष्णो देवी के दरबार में जाकर माथा टेका। इस यात्रा से जैकलीन की तस्वीर सामने आई है। फोट में वे व्हाइट स्वेटर, जींस और शूज पहने पोज दे रही हैं। जैकलीन के गले में माता की चुन्नी और माथे पर लाल टीका देखने को मिलता है। माता के दरबार में जाकर वे भक्ति के रंग में रंगी दिखीं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस के लिए 2022 खास नहीं रहा था। न ही उनकी फिल्मों ने दमदार कलेक्शन किया और न ही उनकी पर्सनल लाइफ शानदार बीती। पूरे साल महाठग सुकेश चंक्रशेखर के मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसने की वजह से जैकलीन विवादों में रहीं। सुकेश संग उनका अफेयर हेडलाइन में रहा। अब तनाव के बीच जैकलीन ने मां वैष्णो देवी के दर्शन किए हैं। जैकलीन ने मां वैष्णो देवी के दरबार में जाकर माथा टेका। इस यात्रा से जैकलीन की तस्वीर सामने आई है। फोटो में वे व्हाइट स्वेटर, जींस और शूज पहने पोज दे रही हैं। जैकलीन के गले में माता की चुन्नी और माथे पर लाल टीका देखने को मिलता है। माता के दरबार में जाकर वे भक्ति के रंग में रंगी दिखीं। जैकलीन की वैष्णो देवी यात्रा से सामने आई ये तस्वीर उनके फैंस के बीच काफी पसंद की जा रही है। फैंस दुआ कर रहे कि जैकलीन का 2023 अच्छा जाए और सुकेश की वजह से जिस कानूनी पचड़े में वे फंसी हैं, उससे बाहर निकल सकें। महाठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में जैकलीन का नाम आना सबको हैरान कर गया था। उनका नाम सुकेश संग जोड़ा गया है। दोनों के बीच अफेयर होने की बात मालूम चली। जैकलीन और सुकेश की रोमांटिक फोटो वायरल हुई थी। सुकेश ने ही जैकलीन संग अफेयर की बात कबूली थी। मगर जैकलीन ने कभी इस रिश्ते को स्वीकारा नहीं। ईडी का आरोप है कि जैकलीन ने सुकेश से करोड़ों के तोहफे लिए थे। इस केस की वजह से जैकलीन कई बार ईडी के सामने हाजिर हो चुकी हैं। जैकलीन का फिल्मी करियर भी खास ठीक नहीं चल रहा है। वे बैक टू बैक फ्लॉप दे रही हैं। पिछले साल जैकलीन की बच्चन पांडे, अटैक, राम सेतु और सर्कस रिलीज हुई थी। मगर किसी भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर झंडे नहीं गाड़े। जैकलीन फर्नांडिस की 2023 में फिल्म क्रैक रिलीज होगी। देखना होगा नया साल जैकलीन के लिए कितना लकी साबित होता है।


