जौनपुर धारा, जौनपुर। मड़ियाहूँ के भंडरियाटोला मोहल्ले में स्थित शिवाला मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण व माता अन्नपूर्णा की मूर्ति का नगर भ्रमण कर प्राण प्रतिष्ठा की गई। आचार्यों द्वारा पूरे वैदिक वैदिक रीत रिवाज से प्राण प्रतिष्ठा कराई गई। मुख्य यजमान के रूप में विनोद निगम सपत्नीक शामिल हुए। पंडित राजेंद्र पाठक की देखरेख में आचार्यो द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्राण प्रतिष्ठा के बाद हवन कर यज्ञ की पूणार्हुती की गई। प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व बड़ी संख्या में पुरुष व महिलाएं गाजे बाजे के साथ मूर्ति का नगर भ्रमण कराया गया। यज्ञशाला की परिक्रमा के लिए श्रद्धालुओं की काफी भीड़ मौजूद रही। भंडारे का आयोजन गुरुवार को किया गया है जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं को प्रसाद के रूप में भेजन कराया जाएगा। इस अवसर पर प्रमुख रूप से विवेक निगम, संतोष गुप्ता, विनोद जायसवाल, चंदन केसरी, चंद्रेश निगम, राजेश पांडेय सहित बड़ी संख्या में नगर व क्षेत्र के गणमान्य मौजूद रहे।
― Advertisement ―
खालसापट्टी ने जीता उद्घाटन मैच, तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ आगाज
खुटहन। खालसापट्टी में आयोजित तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का मंगलवार को जोश और उत्साह के बीच शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि रमेश सिंह ने पिच...
वैदिक मंत्रोंचार से मां अन्नपूर्णा व लक्ष्मी नारायण भगवान की मूर्ति की हुई प्राण प्रतिष्ठा

Next article


