Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरवीरांगना अहिल्याबाई होल्कर के जीवन से ले प्रेरणा,नारी सशक्तिकरण की मिसाल

वीरांगना अहिल्याबाई होल्कर के जीवन से ले प्रेरणा,नारी सशक्तिकरण की मिसाल

जौनपुर धारा,सोनभद्र। भाजपा के मण्डल अध्यक्ष संदीप सिंह पटेल की अध्यक्षता में शुक्रवार को एक सभागार में अहिल्याबाई होल्कर स्मृति अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल ने अहिल्याबाई होल्कर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वह न केवल एक कुशल शासक थीं, बल्कि सनातन धर्म के पुनर्जीवन में भी उनका अद्वितीय योगदान रहा। अमरेश पटेल ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर ने मुगलों द्वारा तोड़े गए हजारों मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया और सनातन धर्म को पुन: जागृत करने के लिए आजीवन संघर्ष किया। उन्होंने अहिल्याबाई को एक ऐसी वीर महिला बताया जिनमें देशभक्ति कूट-कूट कर भरी हुई थी और जिन्होंने कभी हार मानना नहीं सीखा। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता हेमलता जायसवाल ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर ने नारी सशक्तिकरण के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण कार्य किया। उन्होंने महिलाओं को सेना में शामिल कर उन्हें सामाजिक योगदान का अवसर प्रदान किया। उन्होंने बताया कि अहिल्याबाई की सेना में पाँच सौ से भी अधिक महिलाएँ शामिल थीं, जिन्होंने हर संघर्ष में उनका साथ दिया। हेमलता जायसवाल ने कहा कि आज महिलाओं को अहिल्याबाई होल्कर जैसे महापुरुषों और वीरांगनाओं से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज महिलाएँ हर क्षेत्र में सशक्त हो रही हैं और देश की प्रगति में योगदान दे रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को और अधिक अवसर प्राप्त हो रहे हैं। इस अवसर पर सुभाष पाल, मुकेश जैन और दीपक दूबे ने भी विचार व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाओं को अहिल्याबाई होल्कर के अदम्य साहस और राष्ट्रभक्ति से सीख लेनी चाहिए। कार्यक्रम का संचालन बृजेश पाण्डेय ने किया। इस दौरान विशाल गुप्ता, चन्द्रावती देवी गोंड, पुनम सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share Now...