जौनपुर धारा, जौनपुर। विश्व श्रवण दिवस के अवसर पर गोष्ठी का आयोजन मुख्य चिकित्साधिकारी डा.लक्ष्मी सिंह की अध्यक्षता में सभागार कक्ष में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा बताया गया कि विश्व स्तर पर हर साल 3 मार्च को बहरेपन और सुनवाई की हानि को रोकने और दुनिया भर में कान और सुनने की क्षमता की देखभाल को बढ़ावा देने के बारे में जागरुकता फैलाने के प्रयासों पर विश्व श्रवण दिवस मनाया जाता है। नोडल अधिकारी एनपीपीसीडी कार्यक्रम डा. राजीव कुमार द्वारा बताया गया कि बहरापन ऐसी समस्या है जो उम्र बढ़ने के साथ होने वाली समस्या न होकर बचपन में शुरू होने वाली परेशानी है। दुनिया भर में लगभग 466 मिलियन लोगों को सुनने मे दुर्बलता यानि बहरापन होता है, जिनमे से 34 मिलियन बच्चे है। दुनिया में लगभग 32 मिलियन बच्चों में सुनने की क्षमता में कमी है और प्रत्येक 1000 में से 1 बच्चा जन्मजात सुनने की दुर्बलता के साथ पैदा होता है। बचपन की सुनवाई हानि में से 60 प्रतिशत ऐसे कारणे से होती है जिन्हे टाला जा सकता है। उक्त गोष्ठी में अपर/उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एसपी मिश्रा, डा. नरेन्द्र सिंह जिला कार्यक्रम प्रबन्धक सत्यव्रत त्रिपाठी, जयप्रकाश गुप्ता, अजय सिंह एवं कार्यालय के समस्त अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित
जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...


