जौनपुर धारा, जौनपुर। विश्व दिव्यांग दिवस के साप्ताहिक कार्यक्रम के प्रथम दिन रासमण्डल स्थित रचना विशेष विद्यालय से दिव्यांग बच्चों ने जन जागरूकता रैली निकाली। रैली को मुख्य अतिथि सभासद अबूजर शेख एवं विशिष्ट अतिथि मुख्य ग्रंथि गुरुद्वारा के ज्ञानी जियो पाल सिंह ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उक्त रैली विद्यालय परिसर से निकलकर मानिक चौक, राजा साहब फाटक, हिंदी भवन, कोतवाली होते हुए पुन: विद्यालय आकर सभा के रूप में परिवर्तित हो गई। रैली में जागरूकता से सम्बन्धित विशेष आवश्यकता वाले बच्चे दया नहीं अधिकार चाहिए हमें सभी का प्यार चाहिए, हम होंगे कामयाब एक दिन इत्यादि नारे लगाते हुए बहुत ही उत्साहित दिखाई दिखे। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि ने विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों के लिए सभी लोगों को जागरूक होने की नसीहत दी।
― Advertisement ―
अमृत 2.0 के तहत वाराणसी में पेयजल परियोजनाओं को मंजूरी
वाराणसी। अमृत 2.0 योजना के तहत वाराणसी में 814 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजनाओं को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। नगर निगम...
विश्व दिव्यांग दिवस पर निकाली गयी जागरूकता रैली

Previous article
Next article


