जौनपुर। शुक्रवार को विश्व जनसंख्या दिवस एवं पखवाडा का शुभारम्भ सीएमओ डॉ.लक्ष्मी सिंह और सीएमएस डॉ.एम.के.गुप्ता तथा अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.राजीव कुमार की उपस्थिति में किया गया। विश्व जनसंख्या दिवस का थीम मॉ बनने की उम्र वही जब तन और मन की तैयारी सही है। इस अवसर पर सीएमओ ने बताया कि इसके अन्तर्गत परिवार कल्याण के विभिन्न विधाओं के द्वारा परिवार सीमित करने के लिये उपलब्ध विधि अपनाएं। सभी विधाओं की सुविधा जिला चिकित्सालय/सामु.स्वा.केन्द्र/प्रा.स्वा.केन्द्र तथा शहरी स्वास्थ्य केन्द्रां पर नि: शुल्क उपलब्ध है। उपरोक्त कार्यक्रम के संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने 11 लोगो को आई.सू.डी., अन्तरा, छाया, निरोध का वितरण किया। इसके बाद उन्होने सारथी वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवान किया, जिसके द्वारा गॉव एंव शहर की जनता को जागरूक किया जा सके। इस अवसर पर समस्त चिकित्सा अधिकारीगण/स्वा.शिक्षा अधिकारी अरूण मौर्या, रेनु कन्नौजिया, फै.वे.फे. काउंसलर एवं समस्त स्टॉफ आदि द्वारा प्रतिभाग किया गया।
― Advertisement ―
अमृत 2.0 के तहत वाराणसी में पेयजल परियोजनाओं को मंजूरी
वाराणसी। अमृत 2.0 योजना के तहत वाराणसी में 814 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजनाओं को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। नगर निगम...
विश्व जनसंख्या दिवस एवं पखवाडा का हुआ शुभारम्भ



