Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरविशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण से संबंधित बैठक में जिलाधिकारी ने दिया निर्देश

विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण से संबंधित बैठक में जिलाधिकारी ने दिया निर्देश

जौनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01.01.2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आयोग के निर्देशों के अनुरूप जनपद के सभी विधानसभा क्षेत्रों में बीएलओ द्वारा गणना पत्रों का घर-घर वितरण और संग्रहण का कार्य किया जा रहा है। इसके उपरांत प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन का कार्य भी युद्धस्तर पर संचालित है, जिससे निर्धारित समयसीमा में पुनरीक्षण की सभी प्रक्रियाएं पूर्ण की जा सकें। जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों से अनुरोध किया जिन्होंने अभी तक बीएलए की नियुक्ति नहीं की है कि वे शीघ्र सूची उपलब्ध कराएं, जिससे इस महत्वपूर्ण कार्य में उनका सहयोग भी प्रभावी रूप से प्राप्त हो सके। उन्होंने राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों से फीडबैक भी मांगा। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा राजनीतिक दलों को विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण की संपूर्ण प्रक्रिया, गणना पत्र वितरण से लेकर डिजिटाइजेशन तक, विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इसके साथ ही प्रतिनिधियों द्वारा बताई गई समस्याओं और सुझावों को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा मौके पर ही उनके समाधान के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता स्वयं गणना प्रपत्र भरने के उपरांत हस्ताक्षर करेंगे अथवा उनके परिवार के सदस्य द्वारा हस्ताक्षर कर गणना प्रपत्र बीएलओ के पास जमा किया जाएगा। जो मतदाता गणना प्रपत्र जमा नहीं करेंगे, उनका नाम ड्राफ्ट सूची में सम्मिलित नहीं होगा। उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि गणना पत्र भरने के उपरांत इसको अवश्य जमा करें। बिना हस्ताक्षर के प्रपत्र जमा नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि फॉर्म भरने में यदि कोई कठिनाई आ रही हो तो बीएलओ और शिक्षकगण सहयोग करें तथा बीएलओ अथवा स्वयं के माध्यम से फॉर्म जमा कराएं। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भाजपा पुष्पराज सिंह, जिलाउपाध्यक्ष सपा, उपाध्यक्ष अपना दल एस जयप्रकाश पटेल, कांग्रेस से राकेश सिंह डब्बू, आप से रामरतन विश्वकर्मा, सपा से श्याम बहादुर बीजेपी से स्कंद कुमार पटेल, विजय कुमार पटेल, के.के.विश्वकर्मा, बीएसपी से विनय राव, चंद्रेज़ भारती, सीपीआईएम सचिव, सहित अन्य राजनैतिक दल के प्रतिनिधि और उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम अक्षयवर चौहान, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट, बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.गोरखनाथ पटेल सहित अन्य उपस्थित रहे।

Share Now...