Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरविशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

जौनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र द्वारा तहसील मड़ियाहूं के सभागार में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य के तहत फॉर्मो के डिजिटाइजेशन कार्य का आकस्मिक निरीक्षण करते हुए अद्यतन प्रगति के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि फॉर्मों के डिजिटाइजेशन का कार्य प्रगति पर है। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि गति बढ़ाते हुए आज 20,000 फॉर्मों का डिजिटाइजेशन कार्य सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने संबंधित कार्मिकों को जानकारी देते हुए निर्देशित किया कि फॉर्म भरने, संग्रहण तथा तकनीकी प्रक्रियाओं के प्रत्येक चरण में सावधानी बरतें। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप समयबद्ध एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करना अत्यंत आवश्यक है, जिसके लिए सभी कार्मिक अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन गंभीरता से करें और अपना अमूल्य सहयोग प्रदान करें। जिलाधिकारी ने बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर मतदाता सूची से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराने की स्थिति, कार्य की प्रगति एवं गणना प्रपत्रों की जानकारी का सत्यापन, फॉर्म वितरण, संकलन एवं उसकी वापसी की वास्तविक स्थिति, डिजिटाइजेशन प्रक्रिया की गति एवं गुणवत्तापूर्ण फीडिंग कार्य, मतदाता सूची के शुद्धिकरण की प्रगति के संबंध में जानकारी ली और और निर्देश दिए कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कार्य को समयबद्ध रूप से संपादित किया जाए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि ईआरओ, एईआरओ सुपरवाइजर एवं बीएलओ आपसी समन्वय बनाते हुए यह सुनिश्चित करें कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में पंजीकृत हो तथा संशोधन एवं शुद्धिकरण कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जाए। जिलाधिकारी ने यह भी अवगत कराया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अब मतदाता 1शह्लद्गह्म्.द्गष्द्ब.द्दश1.द्बठ्ठ पोर्टल पर जाकर अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर एवं मतदाता पहचान पत्र संख्या के माध्यम से गणना प्रपत्र (फॉर्म) को ऑनलाइन भी भर सकते हैं। यह सुविधा मतदाताओं को प्रक्रिया में अधिक पारदर्शिता और सरलता प्रदान करती है। इसके पूर्व 17नवम्बर को जिला निर्वाचन अधिकारी ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र मल्हनी में किए जा रहे कार्यों की प्रगति का आकस्मिक निरीक्षण और विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान उन्होंने बीएलओ से दूरभाष के माध्यम से गणना प्रपत्र के वितरण और संग्रहण के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान उपजिला निर्वाचन अधिकारी रामअक्षयबर चौहान, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट, ईआरओ, सुपरवाइजर सहित अन्य उपस्थित रहें।

Share Now...