जौनपुर। चंदवक थाना क्षेत्र के बिरिबारी मड़ाण गांव में एक दुखद घटना सामने आई है। यहां 20वर्षीय विवाहिता रीता राजभर ने अपने घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मिली जानकारी के अनुसार रीता के पति गनेश राजभर मुंबई में काम कर रहे थे। सुबह जब रीता की बड़ी जेठानी उसे उठाने के लिए कमरे में गई, तो उसने रीता को पंखे से लटका हुआ देखा। इसके बाद घर में हड़कंप मच गया। मृतक रीना राजभर की डेढ़ साल पहले शादी हुईं थी। जेठानी रीना राजभर ने तुरंत अपने पति दिनेश राजभर को इस घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिवार ने पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। गांववासियों ने इस दु:खद घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। परिजन भी रो-बिलख रहे हैं। चंदवक थाना प्रभारी ने बताया कि बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह का पता चल पाएगा।
― Advertisement ―
संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित
जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Previous article
Next article


