Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरविभिन्न धर्म और संस्कृतियों वाला देश है भारत : दीपमाला

विभिन्न धर्म और संस्कृतियों वाला देश है भारत : दीपमाला

सेवईयां की मिठास और रंगों की फुहार के साथ दिखा प्रेम, भाईचारा और विश्वास

जौनपुर धारा,केराकत। स्थानीय क्षेत्र के रतनुपुर ग्राम में जन विकास समिति द्वारा आपसी भाईचारा व सामाजिक सौहार्द को लेकर ईद व होली मिलन समारोह का आयोजन सर्व धर्म प्रार्थना के साथ किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे दीपमाला ने बताया कि हमारा देश में विभिन्न धर्म और संस्कृतियों वाला देश है और अनेकता में एकता इस देश की विशेषता है। धर्म हमे जोड़ता है और इसके पर्व त्यौहार प्रेम, सौहार्द और भाईचारा का संदेश देते है। होली में जैसे सभी रंग मिलकर एक हो जाते है इनमें किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं दिखाई देता। उसी तरह ईद में भी सभी मिलजुलकर सेवइयां की मिठास की तरह आपसी प्रेम, भाईचारा और सौहार्द बांटते है। त्योहार हम सभी लोगों को जोड़ता है। इस भाईचारे प्रेम को हम सभी लोग कैसे आगे बढ़ायें हम सभी को मिलकर विचार करने की जरूरत है। इस अवसर पर गोपाल शर्मा, कमलेश श्रीवास्तव, सुशील चन्द्र मिश्रा, राजकुमार सरोज, नीरज पहलवान, राजेश यादव, जयंत भाई, पूनम दीक्षित, रीना राय, रविता, आशा, ज्योति, सरिता समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहें।

Share Now...