जौनपुर धारा,महाराजगंज। ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के चुनाव गुरुवार को ब्लॉक सभागार में शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुए। प्रांतीय अध्यक्ष डॉ.प्रदीप सिंह के निर्देशन में हुए इस चुनाव में ग्राम पंचायत अधिकारियों ने सर्वसम्मति से विनय कुमार यादव को अध्यक्ष, शेष नारायण मौर्य को उपाध्यक्ष, विकास यादव को मंत्री, विकास गौतम को कोषाध्यक्ष एवं विनय जायसवाल को संप्रेक्षक पद पर निर्वाचित किया। बैठक की अध्यक्षता एडीओ पंचायत कृष्ण कुमार पाण्डेय एवं संचालन वरिष्ठ ग्राम पंचायत अधिकारी संतोष कुमार दुबे ने किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष विनय यादव ने साथियों का आभार जताते हुए संगठन के हित में पूरी निष्ठा से कार्य करने का आश्वासन दिया। इस दौरान कई ग्राम पंचायत अधिकारी उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
अमृत 2.0 के तहत वाराणसी में पेयजल परियोजनाओं को मंजूरी
वाराणसी। अमृत 2.0 योजना के तहत वाराणसी में 814 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजनाओं को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। नगर निगम...
विनय यादव अध्यक्ष, विकास यादव मंत्री निर्वाचित

Previous article


