Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद : दिनेश टंडन

जौनपुर। लायन्स क्लब मेन द्वारा 11वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अन्तर्गत योग शिविर का आयोजन माया लान मछरहट्टा में आयोजित किया गया। जिसमे प्रशिक्षक...
Homeअपना जौनपुरविधवा महिला को बांधकर सामूहिक दुष्कर्म

विधवा महिला को बांधकर सामूहिक दुष्कर्म

  • चुप रहने के लिए बेटी को मार डालने की दी थी धमकी
  • चीखती रही महिला, मारपीट कर करते रहे दरिंदगी

जौनपुर धारा, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के देवकली गांव की विधवा महिला के साथ चार बदमाशों ने रस्सी से बांधकर दुष्कर्म किया। चुप रहने के लिए बेटी को मार डालने की धमकी दी थी। महिला का उपचार पुलिस जिला महिला अस्पताल में करा रही है। बताया जाता है कि देवकली गांव निवासिनी एक विधवा महिला गांव में ही 27 नवंबर की रात वैवाहिक कार्यक्रम में गई हुई थी। पीड़िता के मुताबिक रात 10 बजे के करीब वह वापस लौट रही थी तभी गांव के परमजीत गौतम वह तीन अज्ञात लोग उसे घर से 300 मीटर की दूरी से ही रास्ते से उठा कर नहर के किनारे ले गए और रस्सी से हाथ पैर बांधकर उसके साथ दुराचार किया। महिला की चीख-पुकार का दरिंदों पर कोई असर नहीं रहा। वह चीखती चिल्लाती रही और बदमाश उसके साथ लात घूसों से पिटाई के साथ दरिंदगी करते रहे। छोड़कर जाते वक्त बदमाशों ने किसी को कुछ भी बताने पर बेटी को मार डालने की धमकी दी थी। भेर में गांव की महिलाओं की मदद से रस्सी खोलकर वह घर पहुंची। 28 नवंबर को पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ मेडिकल परीक्षण कराकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। इस संबंध में एसएचओ प्रभारी निरीक्षक घनश्याम शुक्ला का कहना है कि महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। बाहरी चोट प्रतीत ना होने पर आंतरिक परीक्षण की कार्यवाही चल रही है।

Share Now...