जौनपुर धारा, जौनपुर। सुइथाकला क्षेत्र के सारीजहांगीर पट्टी स्थित शान्ति निकेतन पूर्व माध्यमिक विद्यालय में रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान जहां छात्राओं ने छात्रों के दीर्घायु होने की कामना के साथ उनके कलाई में रक्षासूत्र बांधा वहीं छात्रों ने छात्रा बहनों की रक्षा का संकल्प लिया। प्रबन्धक वंशगोपाल त्रिपाठी के निर्देशन में कार्यक्रम अधिकारी दिनेश चन्द्र चतुर्वेदी के संयोजन में उक्त कार्यक्रम शिक्षण अवधि के छठवें कालांश के बाद आयोजित किया गया। वरिष्ठ शिक्षक हरिप्रकाश शुक्ल ने पर्व के महत्व को छात्रों के बीच साझा किया। शुरुआत छात्राओं द्वारा छात्रों के मस्तक पर तिलक व कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर किया गया। तत्पश्चात बच्चों में मिष्ठान वितरित किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक महेश दूबे ने सभी को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएँ देते हुए आयोजन की सराहना की। इस दौरान नन्हे लाल पाण्डेय, राम सजीवन मौर्य समेत विद्यालय के छात्र छात्राएं मौजूद रहीं। संचालन राजेश चौबे ने किया।
― Advertisement ―
खालसापट्टी ने जीता उद्घाटन मैच, तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ आगाज
खुटहन। खालसापट्टी में आयोजित तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का मंगलवार को जोश और उत्साह के बीच शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि रमेश सिंह ने पिच...
विद्यालय में मनाया गया रक्षाबंधन का पर्व

Previous article


