जौनपुर धारा, पवांरा। विकासखण्ड मछलीशहर क्षेत्र के अन्तर्गत सरायबीका में स्थित स्व.जिवबोध प्रसाद एजुकेशनल सोसायटी में गुरुवार को वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद सीमा द्विवेदी के प्रतिनिधि मनोज द्विवेदी, विशिष्ट अतिथि देवेन्द्र प्रताप सिंह भाजपा नेता को प्रबन्धक राजेश कुमार गुप्ता ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इसके बाद मुख्य अतिथि द्वारा फीता काटकर कला, विज्ञान और क्राफ्ट प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के उपरान्त निरीक्षण किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि ने मां सरस्वती और विद्यालय संस्थापक के चित्र पर माल्यार्पण और दीपप्रज्वलन कर किया। इसके बाद विद्यार्थियो ने सरस्वती वंदना के प्रस्तुतीकरण द्वारा वीणा वादिनी मां सरस्वती को याद किया। प्रधानाचार्या ने बच्चो की सहभागिता तथा क्रियाशीलता के लिए बधाई देते हुए प्रोत्साहित किया। प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण जूनियर बच्चों के द्वारा बनाई गई हस्तकला प्रदर्शनी थी। विज्ञान के हाइड्रोफोनिक्स, गियर बॉक्स, सेवेन चकरा ऑफ हयूमन बॉडी सामाजिक विज्ञान क रैन वाटर हैवेस्टिग तथा हवाई जहाज काफी चर्चित रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामदेव गुप्त व संचालन विनोद गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष पंवारा सुरेन्द्र विक्रम सिंह, लल्लन उपाध्याय, मण्डल महामंत्री गौरव सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
― Advertisement ―
अमृत 2.0 के तहत वाराणसी में पेयजल परियोजनाओं को मंजूरी
वाराणसी। अमृत 2.0 योजना के तहत वाराणसी में 814 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजनाओं को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। नगर निगम...
विद्यालय के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने लगाई विज्ञान,कला प्रदर्शनी



