― Advertisement ―

spot_img

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में समर ट्रेनिंग पर विशेष व्याख्यान

जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एचआरडी विभाग में प्रशिक्षण 2026 के अंतर्गत "समर ट्रेनिंग: डूज़ एंड डोन्ट्स" विषय पर विशेष व्याख्यान...
Homeअपना जौनपुरविद्यालय के मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित

विद्यालय के मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित

  • राममूर्ति इंटर नेशनल स्कूल में हुआ सम्मान समारोह

जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। धमार्पुर क्षेत्र के गोपालपुर गांव स्थित राममूर्ति इंटर नेशनल स्कूल में मंगलवार को मेधावी छात्रों के सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित इस सम्मान समारोह कार्यक्रम में विद्यालय में सीबीएसई बोर्ड के दसवीं के 16 मेधावियों को अच्छा अंक पाने पर विद्यालय के प्रबंधक, प्रिंसिपल व शिक्षकों द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान उपस्थित विद्यालय के प्रबंधक डॉ. अभय प्रकाश मिश्रा ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नियमित अभ्यास द्वारा कोई भी छात्र अच्छा अंक प्राप्त कर सकता है। अत: टाइम टेबल बनाकर पढ़ाई करें तथा पढ़ाई के साथ-साथ आगे की प्रतियोगी परीक्षाओं की भी तैयारी करते रहे। जिससे अच्छे मुकाम हासिल करने के बाद अपने माता पिता के साथ-साथ इस विद्यालय का भी गौरव बढ़ाए। इस दौरान स्कूल के प्रबंधक डॉ. अभय प्रकाश मिश्रा, प्रिंसिपल संजीव कुमार मिश्रा, मया शंकर मिश्रा, पवन पांडेय, दिनेश तिवारी, ललित नारायण आदि मौजूद रहे।

Share Now...