Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक, अंतिम प्रकाशन 10 अप्रैल को

जौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की...
Homeअपना जौनपुरविद्यार्थियों में कौशल विकास अत्यधिक आवश्यक

विद्यार्थियों में कौशल विकास अत्यधिक आवश्यक

जौनपुर। रामकिसुन सिंह महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा आयोजित शिविर के अंतर्गत स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सिद्धार्थ शंकर सिंह एवं स्वेक्षा प्रजापति के नेतृत्व में स्वच्छ भारत मिशन के तहत रैली निकालकर ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। शिविर के द्वितीय सत्र में आयोजित गोष्ठी में मुख्य अतिथि वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के शिक्षा संकाय के डीन एवं रोवर्स-रेंजर्स जिला कमिश्नर प्रो. अजय कुमार दुबे ने कहा कि विद्यार्थियों में कौशल विकास, नेतृत्व क्षमता और लोकतांत्रिक दृष्टिकोण का विकास राष्ट्रीय सेवा योजना का प्रमुख उद्देश्य है।विशिष्ट अतिथि डॉ. वंदना सरकार ने महिला सशक्तिकरण विषय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महिलाओं को अपनी क्षमता पहचानकर हर क्षेत्र में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।कार्यक्रम की अध्यक्षता गौरव सिंह ने की, जबकि संचालन संध्या यादव ने किया। इस अवसर पर शेष कुमार यादव, आनंद दुबे, धनंजय, विनय प्रजापति, कमल विश्वकर्मा, धर्मसेन सिंह, शिवांगी यादव, नंदनी गौतम, स्वधा पांडेय, रेनू यादव, आंशिक यादव, शालिनी विश्वकर्मा, प्रिया कुमारी, करीना यादव, रोली, अंकित पाल, ऋषभ एवं सौरभ सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Share Now...