Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर जिलाधिकारी सख्त

विभागों को दिए सख्त निर्देशजौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में स्वास्थ्य शासी निकाय, संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा दस्तक...
Homeअपना जौनपुरविज्ञान प्रदर्शनी में छात्र-छात्राएं ने पेश किए बेहतरीन मॉडल

विज्ञान प्रदर्शनी में छात्र-छात्राएं ने पेश किए बेहतरीन मॉडल

  • डिफेंस एक्सपो, ऑपरेशन सिंदूर व एआई टार्गेटेड ड्रग्स मॉडल रहा आकर्षण का केंद्र
  • सिटी पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी एवं मेडिकल कैंप आयोजन

मुंगराबादशाहपुर। सिटी पब्लिक स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी, नागरिक शास्त्र प्रदर्शनी, वैदिक विज्ञान, अर्थव्यवस्था, आधुनिक भारत, कम्प्यूटर, आधुनिक व भविष्य में एआई टार्गेटेड ड्रग्स मॉडल, ऑपरेशन सिंदूर, महापुरुषों का इतिहास व मेडिकल कैंप आदि का आयोजन किया गया। प्रतिभावान छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उन्होंने एक से बढ़कर एक मॉडल प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद सीमा द्विवेदी, विशिष्ट अतिथि थाना प्रभारी अमरेन्द्र पाण्डेय व विद्यालय प्रबंधक आलोक कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित व फीता काटकर किया। प्रदर्शनी में कक्षा 6 से लेकर कक्षा-12 तक की छात्र छात्राओं ने भाग लिया। प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं में सोनाक्षी, विमल, ग्रिषिका, स्वाती, शगुन, उमैद, आकांक्षा, प्रियांशी, आस्था, तनुश्री, आयुषी, शिवम, अभिषेक, यशस्वी, पीहू, प्रिंस, अनुपम, परी, अनुष्का, ऋषभ, पलक, अंशिका व अनन्या ने वायजर, लेसर गन, वायरलेस इलेक्ट्रिक, ऑटोमेटिक हाउस कंट्रोल, प्लाज्मा थ्रस्टर, सोशल रेस्पोंसिबिलिटी, एआई इवोल्यूशन एंड जर्नी ऑफ मनी, एआई पावर्ड स्मार्ट केमेस्ट्री लैब, एआई टार्गेटेड ड्रग्स, डिफेंस एक्सपो, सेलुस्टर डिवाइस, एआई बेस्ड मल्टीपल प्रोजेक्ट, ऑपरेशन सिंदूर, स्मार्ट सिटी, ह्यूमन हार्ट वर्किंग, ड्रोन थीफ स्टोरी व रेन सेंसर आदि मॉडल पेश किया। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के छात्रों द्वारा डिफेंस एक्सपो, ऑपरेशन सिंदूर व एआई टार्गेटेड ड्रग्स मॉडल आकर्षण का केंद्र बना रहा। मुख्य अतिथि सांसद सीमा द्विवेदी, थाना प्रभारी अमरेन्द्र पाण्डेय ने छात्र-छात्राओं के मॉडल का अवलोकन किया और बच्चों के अद्भुत सोच की सराहना करते हुए उन्होंने लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत से आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। प्रदर्शनी में बच्चों एवं लोगों के लिए मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें नेत्र विशेषज्ञ डॉ.अमित गुप्ता, बाल रोग विशेषज्ञ नेहा जायसवाल व दंत चिकित्सक डॉ.निधि जायसवाल ने नि:शुल्क कुल 325 छात्र-छात्राओं सहित लोगों का परामर्श दिया। बेहतरीन मॉडल पेश करने वाले छात्रों को विद्यालय प्रबंधक आलोक कुमार गुप्ता ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रबंधक आलोक कुमार गुप्ता, प्रधानाचार्य रमेश चंद मिश्रा, शिवचंद तिवारी, राजकुमार ऊमरवैश्य, राजकुमार जायसवाल, आलोक गुप्ता, आदित्य गुप्ता, संतोष, कुसुम, नीरज, काजल, अभिषेक, सुशील, राहुल, रमेश, अजीत, तृप्ति, रंजीत व कमलेश आदि लोग मौजूद रहे।

Share Now...