
शहनाज़ गिल इन दिनों अपने नए शो को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। शहनाज़ गिल ने अपने नए टॉक शो, देसी वाइब्स विद शहनाज़ गिल के सेट से विक्की कौशल के साथ तस्वीरें पोस्ट कीं, जहाँ अभिनेता ने अपनी फिल्म गोविंदा नाम मेरा का प्रचार किया।
शहनाज ने पीले रंग का सूट पहना है। वहीं विक्की कौशल ने भी शहनाज़ की ड्रेस को मैच करते हुए पीले रंग के कंट्रास्ट में पैंट और शर्ट पहनी है। शहनाज़ इस सूट में काफी खूबसूरत लग रही थी। शहनाज़ ने अपने इस लुक को खूबसूरत झुमके और रिंग्स से पूरा किया है। शहनाज गिल विक्की कौशल की विनम्रता पर पूरी तरह से मुग्ध हो गईं और कहा कि बहुत कम ही आप किसी ऐसे स्टार से मिलते हैं, जो आपको महसूस कराता है कि आप भी उनमें से एक हैं। हालांकि विक्की कौशल के साथ शहनाज़ की यह सिर्फ दूसरी मुलाकात थी लेकिन एक्ट्रेस को ऐसा लगा जैसे वो विक्की को कई युगों से जानती हैं। बता दें शहनाज गिल जल्द ही सलमान खान अभिनीत किसी का भाई किसी की जान से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करेंगी।



