Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरविकसित भारत का मतलब है देश के हर व्यक्ति का विकसित होना...

विकसित भारत का मतलब है देश के हर व्यक्ति का विकसित होना : मुख्यमंत्री

जौनपुर धारा,जौनपुर। मुख्यमंत्री के कर कमलो द्वारा माध्यमिक शिक्षा विभाग के अन्तर्गत राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र/छात्राओं को गुणवत्तापरक शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से जर्जर भवनों का पुननिर्माण व अवस्थापना सुविधाए आदि उपलब्ध कराये जाने हेतु प्रोजेक्ट अंलकार योजना के अन्तर्गत चयनित राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में विभिन्न कार्यों का शिलान्यास किया गया। उक्त के क्रम में कलेक्ट्रेट सभागार में भी कार्यक्रम के सजीव प्रसारण को विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह (प्रिंसू), मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम सहित उपस्थित शिक्षा विभाग के अधिकारीगण तथा शिक्षणगण द्वारा देखा गया तथा मुख्यमंत्री के उद्बोधन को सुना गया। मुख्यमंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि विकसित भारत का मतलब है देश के हर व्यक्ति का विकसित हाेना। उन्होंने कहा कि देश के युवाओं को स्मार्ट फोन और टैबलेट देकर हम स्मार्ट युवा बनाएंगे। देश के सभी युवाओं को आज डिजिटली शिक्षित होने की जरूरत है। जिससे किसी भी परिस्थिति में पठन पाठन प्रभावित न हो। हमारा उद्देश्य है देश के युवाओं को तकनीकी रूप से सक्षम बनाना जिससे वे स्वावलंबी बन सके। इसी क्रम में जनपद के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में संचालित प्रोजेक्ट अंलकार योजना के अन्तर्गत कराये जाने वाले विद्यालयों के शिलापट्ट का अनावरण कलेक्ट्रेट सभागार जौनपुर में बृजेश सिंह प्रिंसू एवं मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम द्वारा किया गया। इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य ने कहा कि वर्षो से कई राजकीय व माध्यमिक विद्यालयों का सुदृढ़ीकरण और कायाकल्प नही हो पा रहा था। सरकार ने शिक्षा विभाग के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए जनपद के 17विद्यालयों का चयन किया है आगे और भी विद्यालयों का चयन इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत होगा। इस प्रोजेक्ट के अन्तर्गत जनपद के कुल 30 राजकीय विद्यालयों में से चयनित 17राजकीय विद्यालयों को धनराशि रु0 23126000.00प्राप्त हुआ है, जिसके अन्तर्गत राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में शौचालय, पेयजल, बृहद निर्माण आदि कार्य कराये जाने है। उक्त धनराशि कार्यदायी संस्था उ.प्र.समाज कल्याण निगम (पू.पी.सिडको) के खाते में हस्तान्तरित कर दिया गया है। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक नाथ तिवारी, वित्त एवं लेखाधिकारी जलज नयन, जिला समन्वयक माध्यमिक शिक्षा राजन सिंह, प्रधानाचार्य राजकीय इण्टर कालेज पचवर केराकत रमेश चन्द्र यादव एवं समस्त राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य तथा शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Share Now...