Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरविंध्याचल से लौट रही बोलेरो ट्रक से भिड़ी, तीन की मौके पर...

विंध्याचल से लौट रही बोलेरो ट्रक से भिड़ी, तीन की मौके पर मौत

जौनपुर। रामपुर थाना क्षेत्र के गंधोना गांव के पास रविवार की तड़के सुबह तकरीबन साढ़े 11बजे विन्ध्याचल से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो सड़क किनारे खडे ट्रक से टकरा गई। हादसे में दंपती सहित तीन की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायल श्रद्धालुओं को पुलिस ने तत्काल सीएचसी रामपुर पहुंचाया, जहां से हालत नाजुक देखते हुए उन्हें भदोही जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बता दें कि अंबेडकरनगर जनपद के इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के पालीपट्टी गांव से परिवारजन शनिवार को विंध्याचल धाम दर्शन करने गए थे।

बोलेरो गंधोना गांव स्थित एचपी पेट्रोल पंप के पास पहुंची, तभी तेज रफ्तार के कारण चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा व खड़े ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग बुरी तरह फंस गए। हादसे में 38 वर्षीय आलोक वर्मा उनकी 32 वर्षीय पत्नी गुड़िया वर्मा व 70वर्षीय फूला देवी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल 16वर्षीय अभिराट वर्मा को प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। अन्य दो घायल महिलाओं को भदोही स्थित आशादीप अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। दुर्घटना में वाहन के परखच्चे उड़ गए। सूचना मिलते ही रामपुर थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार और जमालापुर चौकी प्रभारी सुरेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। ग्रामीणों के अनुसार टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े। हादसे के बाद पूरे इलाके में कोहराम मच गया।

Share Now...