Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरवाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार वृद्ध की मौत

वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार वृद्ध की मौत

  • फेरी व मजदूरी करके करता था अपने परिवार का भरण पोषण

जौनपुर धारा, सिरकोनी। जलालपुर थाना क्षेत्र के इजरी बाजार के पास शनिवार की देर रात वाराणसी-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया जिसकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी। बताते चलें कि जलील अहमद 60 वर्ष निवासी गांव रसूलपुर अपने किसी काम से साईकिल से  जलालपुर के लिए गया था। वह जैसे ही ईजरी बाजार के पास पहुंचा था तभी किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंच कर पुलिस को तत्काल सूचना दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायल वृद्ध को उपचार के लिए एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेहटी पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने इलाज के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल में इलाज के दौरान घायल वृद्ध की मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी सुगी बेगम का रो-रो कर बुरा हाल हो गया जलील अहमद मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था।

Share Now...