- पुलिस के लापरवाही से हो सकता है बड़ा हादसा
जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। मुंगराबादशाहपुर व सतहरिया में इन दिनों ऑटो में भूसे की तरह सवारी धोए जा रहे हैं। वहीं यात्री पीछे लटक कर जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे हैं। ओवरलोड वाहनें थाने के सामने से गुजर रही है। यह नजारा सतहरिया नेशनल हाइवे पर दिखाई पड़ा। पुलिस जानकर भी अनजान बना हुआ है। एक तरफ पुलिस प्रशासन जागरूकता अभियान चलाकर यातायात नियमों की जानकारी दे रही है तो वहीं वह मूर्तरूप नहीं ले पा रही है। जिसको लेकर किसी भी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। इस सम्बन्ध में चौकी प्रभारी सतहरिया सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले को संज्ञान में लेकर उचित कार्यवाही किया जाएगा।



