जौनपुर धारा, जौनपुर। नगर प्रत्येक वर्ष 28 फरवरी को नगर में लगने वाले वार्षिक छूट मेले में मंगलवार को खरीदारों की भीड़ उमड़ी रही। महासेल के इस खास मेले में पुरुष, महिला ग्राहकों का ऐसा रेला उमड़ा कि पैदल एक कदम चलना भी मुश्किल रहा। होली के पहले लगने वाले इस महासेल में जमकर हुई खरीदारी से बाजार चमक उठा। यातायात पुलिस को आवागमन व्यवस्था सुचारु बनाये रखने में पसीने छूट गये। पूरे दिन रास्ता जाम में लोगों का आवागमन काफी प्रभावित हुआ। वहीं दूसरी ओर होने वाले इस वार्षिक आयोजन को लेकर यातायात पुलिस ने आवागमन के सम्बन्ध में पहले से रूट परिवर्तित कर दिया था जिससे दो पहिया व चार पहिया वाहनों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ा। वर्षों से चल रहे इस वुलेन मेंले में सभी सस्ते व महगें कपड़ों का सालाना महासेल लगता हैै जिसमें पहले सिर्फ ऊनी वस्त्रों की दुकानें सजती थीं, लेकिन इधर कुछ वर्षों से स्टाक में बचे हर सामान को बेचकर गोदाम खाली करने व मूल धन निकालने का यह नुस्खा दुकानदारों को कुछ ऐसा रास आ गया है कि बैग, सिले-सिलाए वस्त्र, सौन्दर्य प्रसाधन आदि की भी सेल लगने लगी है। इस बार सालाना सेल के 8 दिन बाद होली का पर्व होने से बाजार कुछ ऐसे गुलजार हुए कि नवाब युसुफ रोड से ओलंदगंज व जहांगीराबाद से बदलापुर पड़ाव तक शहर के मुख्य मार्ग कसेरी बाजार, हरलालका रोड और ओलंदगंज पर पैदल चलना भी मुश्किल रहा।
― Advertisement ―
अमृत 2.0 के तहत वाराणसी में पेयजल परियोजनाओं को मंजूरी
वाराणसी। अमृत 2.0 योजना के तहत वाराणसी में 814 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजनाओं को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। नगर निगम...
वार्षिक महासेल मेले में उमड़ी खरीदारों की भीड़

Previous article
Next article


