जौनपुर धारा, सुइथाकला। बुधवार सुबह को पुलिस द्वारा वीरेन्द्र बनाम हरिराम मामले में दो वारण्टियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। बतौर पुलिस थाना क्षेत्र के समसीपुर गांव निवासी कमलेश पुत्र गुरूचरन व गुड्डू पुत्र हरिलाल मुकदमा अपराध संख्या 4447/11 विरेन्द्र बनाम हरिराम मामले के विभिन्न धाराओं के तहत वारण्टी थे जिनको बुधवार सुबह थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह के निर्देशन में उपनिरीक्षक सच्चिदानन्द मय हमराही द्वारा भ्रमण के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आवश्यक कार्रवाई करते हुए उपरोक्त का चालान न्यायालय को भेज दिया गया। इस दौरान हेड कान्स्टेबल द्वय मुकेश यादव और धर्मेन्द्र गिरि मौजूद रहे।
― Advertisement ―
संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित
जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
वारण्टी भेजे गए जेल



