Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक, अंतिम प्रकाशन 10 अप्रैल को

जौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की...
Homeखेलवानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा भारतीय और श्रीलंका का पहला मुकाबला

वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा भारतीय और श्रीलंका का पहला मुकाबला

भारतीय और श्रीलंका के बीच तीन जनवरी से तीन मैचों की टी20 सीरीज का आगाज होगा. दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. वहीं इस श्रृंखला के शुरू होने से पहले भारतीय टीम के स्टाइलिश ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल नए हेयरस्टाइल में नजर आए हैं. शुभमन इस सीरीज के ठीक पहले अपना हेयरकट कराया है जिसकी फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

शुभमन ने कराया हेयरकट
दरअसल, श्रीलंका के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज के पहले शुभमन गिल का नया लुक सामने आया है. उन्होंने 2022 के आखिरी दिन अपना हेयरकट कराया है. अब उनके नए हेयरस्टाइट की फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. उन्होंने अपना यह हेयरकट आलिम हाकिम से कराया है. उन्होंने ने ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शुभमन की तस्वीर शेयर की है. आलिम हाकिम का सैलून काफी मशहूर है. इनके यहां हार्दिक पांड्या, एमएस धोनी और विराट कोहली जैसै स्टार क्रिकेटर भी हेयरकट करवाते हैं. शुभमन गिल को भी नया हेयरस्टाइल आलिम हकीम ने ही दिया है. गिल के इस नए लुक की फोटोज सोशल मीडिया पर फैंस को खूब पसंद आ रही है.

श्रीलंका के खिलाफ कर सकते हैं टी20 डेब्यू
भारतीय टीम के स्टार ओपनर शुभमन गिल अपने बल्ले से टेस्ट फॉर्मेट और वनडे फॉर्मेट में भारत के लिए धमाल मचा चुके हैं. हालांकि अभी उनका टी20 में डेब्यू करना बाकि है. गिल जिस तरह की कमाल की फॉर्म में चल रहे हैं उसे देखते हुए उन्हें श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में डेब्यू का मौका मिलना तय माना जा रहा है. रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में गिल भारत के लिए ओपनिंग करते हुए नजर आ सकते हैं.

श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन
शुभमन गिल, ईशान किशन, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), दीपक हुड्डा, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल और उमरान मलिक.

Share Now...