Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeमनोरंजनलियो की पहले दिन की कमाई में उड़ गया 'जेलर' और 'पठान'

लियो की पहले दिन की कमाई में उड़ गया ‘जेलर’ और ‘पठान’

इस साल बॉक्स ऑफिस बॉलीवुड से लेकर साउथ की कई फिल्मों ने धमाल मचाया है। कुछ फिल्मों की ओपनिंग तक काफी चर्चा में रही तो कुछ ने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ने लोगों को हैरान कर दिया। अब इस साल की ब्लॉकबस्टर ओपनिंग करने वालों में साउथ सुपरस्टार तलपति विजय की फिल्म लियो का नाम भी जुड़ गया। तमिल फिल्म लियो ने बॉक्स ऑफिस पर हैरान कर देने वाली ओपनिंग की है। फिल्म लियो ने ओपनिंग देख जेलर के रजनीकांत और पठान के शाहरुख खान भी चौंक सकते हैं। लियो ने अपने पहले ही दिन शानदार ओपनिंग की है। सैनिलक के अनुसार तलपति विजय की इस फिल्म ने इंडिया में अपने पहले दिन 68 करोड़ रुपये की ओपनिंग की है। वहीं दुनियाभर में फिल्म ने पहले ही दिन 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। हालांकि यह अभी अनुमानित आंकड़े हैं। खबरों की मानें तो लियो ने सबसे ज्यादा कमाई तमिल भाषा में की है। इस हिसाब से अब लियो तमिल की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई है। बीते दिनों लियो का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। आपको बता दें कि लियो एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसे लोकेश कनगराज ने लिखा और निर्देशित किया है। यह एक पैन इंडिया फिल्म है जिसे तमिल, तेलुगु, हिंदी और कन्नड़ में रिलीज किया गया है। फिल्म में तलपति विजय के अलावा संजय दत्त, तृषा, अर्जुन सरजा, मिसस्किन, गौतम वासुदेव मेनन, मंसूर अली खान, प्रिया आनंद और सैंडी सहित कई कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। लियो के साथ और भी कई फिल्में रिलीज हो रही हैं, जिनसे तलपति विजय की फिल्म को मुकाबला करना होगा।

Share Now...