Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeखेललियोनेल मेसी पेनल्टी पर भी नहीं कर पाए गोल, बन गया वर्ल्ड...

लियोनेल मेसी पेनल्टी पर भी नहीं कर पाए गोल, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड

कतर में खेले जा रहे फीफा वर्ल्ड कप 2022 में ग्रुप-सी के एक मुकाबले में अर्जेंटीना ने पोलैंड को 2-0 से हरा दिया। इस जीत के साथ ही लियोन मेसी की टीम ने प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। प्री-क्वार्टर फाइनल में अर्जेंटीना का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से होगा। मुकाबले में अर्जेंटीना की टीम भले ही जीत दर्ज की हो लेकिन कप्तान लियोनेल मेसी का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। मेसी के परफॉर्मेंस का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वह पेनल्टी पर भी गोल नहीं कर पाए। मेसी की पेनल्टी किक को पोलैंड के गोलकीपर वोज्शिएक सैंनी ने बाएं तरफ गोता लगाते हुए सेव कर दिया। यह 31वीं पेनल्टी थी जिसे मेसी अपने करियर में बदलने में नाकाम रहे थे। पेनल्टी चूकने को लेकर मेसी ने कहा, ‘मैं वास्तव में पेनल्टी चूकने से निराश था, क्योंकि मुझे पता था कि एक गोल पूरे मैच को बदल सकता है, कि यह आपको एक अलग तरीके से खेलने के लिए मजबूर करता है। लेकिन मुझे लगता है कि पेनल्टी से चूकने से टीम मजबूत हुई। लियोनेल मेसी ने पेनल्टी मिस करने के साथ ही एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। मेसी अब फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में दो पेनल्टी मिस करने वाले दुनिया के दूसरे प्लेयर बन गए हैं। पिछले वर्ल्ड कप में भी मेसी ने आइसलैंड के खिलाफ पेनल्टी मिस कर दी थी। अब मेसी ने इस मामले में आसामोह ज्ञान की बराबरी कर ली है। आसामोह ने चार में से दो मौके पर पेनल्टी किक को को गोल में तब्दील नहीं कर पाए थे। अर्जेंटीना और पोलैंड के बीच मुकाबले की बात करें तो पहले हाफ में दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर पाई और यह 0-0 से बराबरी पर रहा। इसके बाद दूसरे हाफ में अर्जेंटीना ने गलतियों से सबक लेते हुए शानदार खेल दिखाया। टीम के लिए पहला गोल एलेक्सिस एलिस्टर ने 46वें मिनट में दागा। फिर 67वें मिनट में जूलियन अल्वारेज ने गोल दागकर अर्जेंटीना के पक्ष में स्कोर को 2-0 से कर दिया। यहां से पोलैंड बैकफुट पर आ गई और वह मुकाबले को बचान हीं सकी। ग्रुप सी के ही एक अन्य मैच में मैक्सिको मैक्सिको ने सऊदी अरब को 2-1 से हरा तो दिया, लेकिन इस जीत के बावजूद उसे निराशा हाथ लगी। दरअसल मेक्सिको गोल अन्तर के कारण प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने से चूक गया और पोलैंड अर्जेंटीना से हार कर भी अंतिम-16 में पहुंच गया। पोलैंड ने ग्रुप में दूसरे नंबर पर रहते हुए सुपर-16 के लिए क्वालिफाई किया है, जहां उसका मुकाबला डिफेंडिंग चैम्पियन फ़्रांस से होगा।

Share Now...