‘रॉकस्टार’ एक्ट्रेस नरगिस फाखरी एक बार फिर हेडलाइंस में आ गई हैं। लेटेस्ट इंटरव्यू में नरगिस फाखरी कई चीजों को लेकर थोड़े गुस्से में नजर आईं। एक्ट्रेस का कहना है कि वो अपनी लाइफ को प्राइवेट रखना चाहती हैं। लेकिन इंटरनेट की वजह से अब सेलेब्ल की जिंदगी खुली किताब की तरह हो चुकी है। आम इंसान की तरह सेलेब्स भी अपनी कुछ चीजों को प्राइवेट ही रखना चाहते हैं। पर हर वक्त उनकी चीजें छिप सकें ये मुमकिन नहीं है। इसके अलावा फैंस भी ये जानने को बेकरार रहते हैं कि उनके फेवरेट सेलेब्स किसे डेट कर रहे हैं। नरगिस कहती हैं, ‘मैं ईमानदार और सच्ची हूं। अगर लोग मुझसे मेरे पर्सनल लाइफ के बारे में पूछते हैं, तो मुझे इससे दिक्कत नहीं है। पर मुद्दा ये है कि यहां लोग काम के बजाए उस पर फोकस करते हैं। आगे वो कहती हैं, ‘मुझे निजी जिंदगी के बारे में बात करने में कोई परेशानी नहीं है, लेकिन मैं अपने काम को हाईलाइट करना पसंद करूंगी। कई लोग हैं जो अपनी लाइफ के बारे में बात करने से हिचकते हैं। या फिर उस पर बात ही नहीं करना चाहते हैं। ये ठीक है। हमें उनकी प्राइवेसी का सम्मान करना चाहिए। पर ये बहुत ही अजीब काम बन चुका है। नरगिस का कहना है कि इंटरनेट की वजह से स्टार्स की प्राइवेसी भंग हो चुकी है। सोशल मीडिया जानता है कि हम फोन में क्या देखते हैं और क्या देखना चाहते हैं। नरगिस ने ये तक कहा कि उन्हें लगता है कि हम सब पूरी तरह न्यूड हो चुके हैं। वो कहती हैं, ‘मैं कभी-कभी ये सोच कर परेशान हो जाती हूं कि लोग इस बात की परवाह क्यों करते हैं कि मैं किसे डेट कर रही हूं। पर मैंने इसे हमेशा अच्छे से डील किया है। वहीं अगर एक्ट्रेस के वर्कप्रâंट की बात करें, तो नरगिस को आखिरी बार तेलुगू फिल्म हरि हर वीरा मल्लू में देखा गया था।
― Advertisement ―
संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित
जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
‘लगता है हम यहां न्यूड हैं.’ डेटिंग लाइफ से जुड़ी बात पर बोलीं नरगिस फाखरी?



