जौनपुर धारा, जौनपुर। बरईपार क्षेत्र के राष्ट्रीय इण्टरमीडिएट कालेज सिरसी में बुधवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत मां सरस्वती की प्रतिमा के सामने द्वीप प्रज्जविलत कर किया गया। विद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना तथा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। जनपद गाजीपुर में मण्डल स्तर पर हुए प्रतिभाग के बाद राष्ट्रीय इण्टरमीडिएट कालेज के छात्र/छात्राएं जनपद की तरफ से बालक वर्ग में रिले रेस में सुमित सरोज ने गोल्ड मेडल, गोला फेंक में अमन मौर्य तृतीय, बालिका वर्ग में बांस कूद में रिंकी गौतम प्रथम स्थान पाकर प्रदेश स्तर पर पहुंची। बांस कूद में आकांक्षा दूबे द्वितीय, सीनीयर बालिका में आरती पटेल तृतीय, रिले दौड़ में वांशिका सिंह, श्रेयांसी पाठक, आकांक्षा दूबे, आंशिका पाण्डेय द्वितीय व तृतीय तथा हैमर थ्रो में प्रिया विंद तृतीय स्थान प्राप्त कर लौटे। छात्र/छात्राओं का प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम विद्यालय स्तर पर कार्यक्रम कर मुख्य अतिथि प्रमुख सचिव कृपाशंकर सरोज के हाथों दिया गया। विद्यालय के छात्राओं ने भावात्मक गीत, कृयात्मक गीत, कवि दरबार, लोकगीत, एकांकी, भजन प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। इस अवसर पर प्रमुख सचिव कृपाशंकर ने कहा कि जिंदगी में सफल होना है तो पढ़ाई के लिए समय सारिणी जरूर बनाएं। कोई भी छात्र पढ़ाई के लिए कोई भी टिप्स लेना चाहे तो चौबीस घण्टे मोबाइल पर ले सकता है। आये हुए अतिथियों का आभार विद्यालय के प्रबंधक डा. विनय सिंह ने व्यक्त किया। अध्यक्षता नेवढ़िया गांव के प्रधान राजपति यादव तथा संचालन डा. अरविंद सिंह ने किया। विशिष्ट अतिथि जीनोम फाउंडेशन के साइंटिस्ट्स इंचार्ज आशीष सिंह इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डा. राकेश सिंह, सुरेंद्र प्रताप सिंह, संतोष कुमार पटेल, शिवकुमार सिंह, अनिल यादव, निर्मल सिंह विष्ट, विद्यालय संरक्षक हरिनारायण सिंह, विनोद सिंह, भूपेंद्र यादव, अशोक कुमार पाठक सहित अभिभावक छात्र/छात्राएं उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित
जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
लक्ष्य पाने के लिए मेहनत के सिवा कोई दूसरा उपाय नहीं : कृपाशंकर

Previous article


