- सम्मान समारोह में प्रशस्ति पत्र पाकर छात्र-छात्राओं के खिले चेहरे
मुंगराबादशाहपुर। न्यू शक्ति कॉलेज के सभागार में जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा संचालित ट्रिपल सी एवं ओ लेवल प्रशिक्षण योजना के अंतर्गत उत्तीर्ण हुए छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग वाराणसी मण्डल के डिप्टी डायरेक्टर शरद प्रकाश श्रीवास्तव, विशिष्ट अतिथि जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग अधिकारी नरेंद्र विश्वकर्मा, संस्थापक रवींद्र बहादुर सिंह व डायरेक्टर राजन सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि शरद प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि ईमानदारी, समर्पण और स्पष्ट लक्ष्य निर्धारण के साथ पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने से ही भविष्य की चुनौतियों का सामना किया जा सकता है, और मेहनत, दृढ़ इच्छाशक्ति और नैतिक मूल्यों को अपनाकर सफलता प्राप्त की जा सकती है। विशिष्ट अतिथि नरेंद्र कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि यह सम्मान समारोह छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है, और उनके भविष्य के लिए एक नया मार्ग प्रशस्त करेगा। शिक्षा ही वह शस्त्र है। जो समाज में परिवर्तन ला सकता है।ज्योति यादव, मानसी शर्मा और अनामिका शर्मा ने आईओटी के तहत बनाए गए मॉडल का डेमो दिखाया, जिसमें स्टील लाइट, सेंसर दरवाजा और खेती सिंचाई का माध्यम शामिल था। मुख्य अतिथि शरद प्रकाश श्रीवास्तव, विशिष्ट अतिथि नरेंद्र विश्वकर्मा, रविंद्र बहादुर सिंह व राजन सिंह ने अमन, अंकिता, अंशु, अनुपम, आशीष, दीपक, दीपशिखा, देवांशु, धीरज, गुडिया, हरिओम, हिमांशु, ऋषि, काजल, भूमिका, देवेन्द्र, जीनत, प्रतिभा, प्रीताम, रोहित, राज, शिखर, श्रेया, सुगंधा, उर्वशी, विशाल, आकाश, अंजली, अंकित, आशीष, दामिनी, धुव, गुल्सनोवर, हेरा, ईशा, काजल, कंचन, करीना, महजबीन व मनीषा सहित 110 ट्रिपल सी एवं ओ लेवल छात्र-छात्राओं को सम्मान पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन राजन सिंह व पूजा सिंह ने किया।



