― Advertisement ―

spot_img

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में समर ट्रेनिंग पर विशेष व्याख्यान

जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एचआरडी विभाग में प्रशिक्षण 2026 के अंतर्गत "समर ट्रेनिंग: डूज़ एंड डोन्ट्स" विषय पर विशेष व्याख्यान...
Homeअपना जौनपुरलक्ष्य के सापेक्ष पूर्ण करें महिला व पुरूष की नसबन्दी : जिलाधिकारी

लक्ष्य के सापेक्ष पूर्ण करें महिला व पुरूष की नसबन्दी : जिलाधिकारी

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की बैठक में जिलाधिकारी ने जननी सुरक्षा, परिवार नियोजन, राष्ट्रीय बालस्वास्थ्य कार्यक्रम, नियमित टीकाकरण, आयुष्मान कार्ड आदि की समीक्षा की गई और निर्देशित किया गया कि महिला एवं पुरुष नसबंदी को लक्ष्य के सापेक्ष पूरा करें। उन्होने कहा कि वैक्सीनेशन के कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरते। वैक्सीनेशन के कार्य को प्राथमिकता के आधार पर करें। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में संचारी रोग नियंत्रण अभियान 1 से 30अप्रैल एवं दस्तक अभियान 10 से 30अप्रैल के बीच चलाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ अन्य सभी विभाग अपने कार्य एवं दायित्वों का दिए गए दिशा-निर्देश के अनुसार अनुपालन करेंगे एवं सौंपे गए गतिविधियां संपन्न करते हुए शत-प्रतिशत कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित करेंगे। कार्यक्रम से संबंधित प्रशिक्षण, माइक्रो प्लानिंग दिए गए समय के अनुसार कराया जाना सुनिश्चित करेंग।

Share Now...