Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर के 6.72 लाख किसानों के खातों में पहुँचे 134 करोड़

पीएम मोदी ने जारी की सम्मान निधि की किस्तजौनपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा असम के गुवाहाटी से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की नई...
Homeअपना जौनपुररौज़े पर जियारत करने आई महिला से सामूहिक दुष्कर्म

रौज़े पर जियारत करने आई महिला से सामूहिक दुष्कर्म

  • रेलवे क्रॉसिंग के पास बेहोशी की हालत में मिली

जौनपुर। शाहगंज तहसील क्षेत्र के बड़ागांव स्थित रौज़े पर जियारत करने आई 35वर्षीय महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना गुरुवार शाम की बताई जा रही है। देर रात करीब 10बजे महिला नगर के रेलवे क्रॉसिंग के पास सड़क किनारे बेहोशी की हालत में पड़ी मिली। स्थानीय लोगों ने उसे तत्काल उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय पहुंचाया, जहां उसका इलाज कराया गया। पीड़िता सरपतहां थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली बताई जा रही है। महिला के अनुसार वह गुरुवार को बड़ागांव स्थित रौज़े पर जियारत करने आई थी। इसी दौरान उसके साथ आए एक युवक और उसके दो अन्य साथियों ने उसे बहला-फुसलाकर पास की झाड़ियों में ले गए, जहां तीनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपितों ने उसके साथ मारपीट भी की, जिससे उसके शरीर पर चोट के निशान पाए गए। घटना के बाद आरोपित महिला को कार से नगर के रेलवे क्रॉसिंग के पास लाकर सड़क किनारे बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए। रात में वहां से गुजर रहे लोगों की नजर महिला पर पड़ी तो उन्होंने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला से पूछताछ कर मामले की जांच शुरू कर दी है। क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है। पीड़िता के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और लोग महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता जता रहे हैं। पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी हुई है।

Share Now...