Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुररोडवेज बस ने बाइक सवार वृद्ध को मारी टक्कर, हालत गंभीर

रोडवेज बस ने बाइक सवार वृद्ध को मारी टक्कर, हालत गंभीर

  • जीवली मोड़ के पास हुआ हादसा

जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। कस्बे से सटे जिवली मोड़ पर जौनपुर-आजमगढ़ हाईवे पर रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार वृद्ध बुरी तरह से घायल हो गया। उसे गंभीर अवस्था में एंबुलेंस से अस्पताल भेजवाया गया। बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के कुकूहां निवासी दशरथ राजभर 70 किसी कार्य वश आया था। जहां से वापस जाते समय जिवली मोड़ बाईपास पर जैसे वह बाइक सहित पहुंचा वैसे ही आजमगढ़ से जौनपुर की तरफ जा रही रोडवेज बस बाईपास पर घूमने के दौरान उसको टक्कर मारती हुई निकल गई। घटना में उक्त वृद्ध बुरी तरह से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से अस्पताल भेजवाया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

Share Now...