जौनपुर। गृह मंत्रालय के दिशा-निर्देश पर परिचिती करण अभ्यास का आयोजन किया गया। 91वाहिनी रैपिड एक्शन फोर्स के कमांडेंट जीतेन्द्र कुमार ओझा ने बताया कि इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की जानकारी प्राप्त करना है। शुक्रवार को मछली शहर में रैपिड एक्शन फोर्स और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान रैपिड एक्शन फोर्स के सहायक कमांडेंट विवेक सिंह, निरीक्षक रविन्द्र कुमार और अमित कुमार दुबे मौजूद रहे। प्रभारी निरीक्षक विनीत राय के नेतृत्व में पुलिस के जवान भी शामिल हुए। गश्त की शुरुआत कोतवाली कार्यालय से हुई। टीम ने मुंगराबादशाहपुर तिराहे, सराय और मंगलबाजार होते हुए सब्जी मंडी तक का भ्रमण किया। इससे पहले बक्सा, सिकरारा और मुंगराबादशाहपुर नगर में भी स्थानीय पुलिस अधिकारियों के साथ गश्त की गई। यह अभ्यास आपदा के समय बेहतर समन्वय और सहयोग के लिए किया गया।
― Advertisement ―
24 घंटे बाद मिला युवक व युवती का शव
जौनपुर। सोमवार की शाम नाले नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के मछलीशहर पड़ाव पर नाले में बहे युवक-युवती की तलाश में जिला प्रशासन, नगर पालिका,...
रैपिड एक्शन फोर्स और स्थानीय पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
