Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुररेल इंजन की चपेट में आने से महिला की मौत, शांति भंग...

रेल इंजन की चपेट में आने से महिला की मौत, शांति भंग की आशंका में हुई कार्रवाई में तीन गिरफ्तार, दो अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज

जौनपुर। बक्सा थाना क्षेत्र के लखौवा गांव में रेल इंजन की चपेट में आने से महिला की मौके पर मौत हो गई। ट्रेन दुर्घटना में महिला की मौत हो जाने की ख़बर जैसे ही उसके गांव में पहुंची पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

लखौवा गांव निवासी राजदेव प्रजापति की 35वर्षीय पत्नी मंजू प्रजापति शनिवार शाम घास काटकर वापस लौट रही थी कि रेलवे ट्रैक पार करते समय अचानक की ट्रेन आ गई और वह दोनों ट्रेक बीच में खड़ी हो गई। इसी बीच में दूसरी दिशा से रेलवे का एक इंजन तेज रफ्तार से आया जिसकी चपेट में महिला आ गई। रेलवे इंजन की चपेट में आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही थाना अध्यक्ष बक्सा लक्ष्मण विक्रम सिंह सहयोगी जवानों के साथ मौके पर पहुंचे गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

शांति भंग की आशंका में हुई कार्रवाई में तीन गिरफ्तार

मुंगराबादशाहपुर। पंवारा पुलिस ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कार्रवाई करते हुए तीन व्यक्तियों को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में समरबहादुर गौतम और पवन कुमार गौतम शामिल हैं। ये दोनों ग्राम कुड़रिया, थाना पवारा, जनपद जौनपुर के निवासी हैं। तीसरे व्यक्ति कुनाल दूबे उर्फ हरिओम हैं, जो ग्राम मुड़ाव, थाना पवारा, जनपद जौनपुर के रहने वाले हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों को धारा 170बीएनएसएस के तहत हिरासत में लिया है।

प्रधानी के चुनाव की रंजिश में जमकर चले लाठी डंडा, तीन घायल

  • दोनों पक्षों से महिला सहित नौ आरोपितों के खिलाफ केस

खुटहन। पंचायत चुनाव के तिथि की अभी घोषणा भी नहीं हुई है, लेकिन गांवों में भावी प्रधानों का पारा सातवें आसमान पर पहुंच रहा है। संभावित समय छह माह से अधिक के कयास लगाए जा रहे हैं। लेकिन आगामी चुनाव को लेकर गंंवई माहौल अभी से गर्म होना शुरू हो गया है। जमालुद्दीनपुर गांव में चुनावी रंजिश को लेकर वर्तमान प्रधान और पड़ोस के संभावित प्रत्याशी के बीच चुनावी रंजिश को लेकर जमकर मारपीट हो गई। जिसमें तीन लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों से नौ आरोपितों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

गांव निवासी बेचन अली का आरोप था कि वह आगामी पंचायत चुनाव में प्रधान पद का संभावित उम्मीदवार हैं। जिसको लेकर पड़ोसी व वर्तमान प्रधान मोहम्मद इमरान उससे रंजिश रखता है। आरोप था कि गत शुक्रवार वह अपने घर बैठा था तभी मोहम्मद इमरान, रियाज, जियायुल और मोहम्मद युनूस उसके पास पहुंच चुनाव को लेकर कहासुनी करते हुए उसे लाठी डंडा से पीटने लगे। ग्रामीणों ने बीच बचाव कर उसे बचाया। जाते जाते आरोपितों ने छत पर टांगें गये चुनावी बैनर को फाड़ डाला। वहीं दूसरे पक्ष के युनूस का आरोप है कि वह घर से गांव की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह पड़ोसी के घर के सामने पहुंचा, वहां घात लगाए बैठे बेचन अली, मोहम्मद इकरार, मोहम्मद अजहर, अमीना खातून और ज़ैद उसे मारने लगे। बचाव को आया मेरा पुत्र व गांव का प्रधान मोहम्मद इमरान को भी पीटकर घायल कर दिए। मामले में पुलिस ने सभी आरोपितों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

दो अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज

खुटहन। नगवां गांव के पानी की टंकी के पास बाइक सवार युवक को पीछे से चाकू घोंपकर फरार हो जाने के दो अज्ञात आरोपितों के खिला$फ मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है।

तिघरा गांव निवासी मोहम्मद समीर ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि वह गत 23अक्टूबर की शाम किसी काम से नगवां गांव गया था। वहां से लौटते समय पानी की टंकी के पास उसकी बाइक को पीछे से ओवरटेक कर रहे दो नकाबपोश बाइक सवारों ने चलती बाइक में उस पर चाकू से वार कर दिया। चाकू उसकी पीठ पर लगा। वह बाइक को रोक शोर मचाने लगा तो हमलावर फरार हो गए।

छत से फायरिंग करने वाला दबंग गिरफ्तार

जौनपुर। मामूली विवाद के बाद फायरिंग करने का मामला मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के औरैला गांव से मिल रहा है। नाली में पानी बहाने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर एक पक्ष का युवक शिवम गुस्से में छत पर चढ़ गया और पिस्टल लहराते हुए दूसरे पक्ष को गालियां देते हुए फायरिंग कर दी। हालांकि गोली किसी को नहीं लगी, और बड़ा हादसा टल गया।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शिवम को पिस्टल सहित गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दूसरे पक्ष के दान बहादुर ने आरोपी के खिलाफ लिखित तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एसपी ग्रामीण आतिश कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची। वीडियो के आधार पर आरोपी को पिस्टल सहित गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

एक वारण्टी गिरफ्तार

जौनपुर। प्रभारी निरीक्षक सै.हुसैन मुन्तजर के नेतृत्व में रविवार को उ.नि. अब्दुल बहाव ने हमराह का.रोहित चौहान व का.मो.रियाज के द्वारा न्यायालय एसीजेएम 4 जौनपुर द्वारा जारी वारन्ट में पिंकू पुत्र रामनिहोर ग्राम कछौरा थाना सिंगरामऊ को समय करीब 05.30 बजे उसके घर से गिरफ्तार किया।

जमीनी विवाद में पिता-पुत्र पर हमला

जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के करमही गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुए संघर्ष में 68 वर्षीय वृद्ध और उसके पुत्र को लोहे की रॉड व लाठी-डंडों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घटना में दोनों के सिर फट गए। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, करमही गांव निवासी जुगल किशोर मिश्र (68) और उमेश मिश्र के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा था। आरोप है कि 13 अक्टूबर की शाम करीब साढ़े चार बजे जुगल किशोर मिश्र अपने बेटे विष्णु सहाय मिश्र (28) के साथ खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर उमेश मिश्र के घर के घनश्याम, नवीन सहित सात लोग लोहे की रॉड व लाठी-डंडे लेकर पहुंचे और दोनों पिता-पुत्र पर हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल होकर खेत में गिर पड़े। सूचना पर डायल 112 पुलिस और हल्का सिपाही मौके पर पहुँचे। दोनों घायलों को सीएचसी चोरसंड भेजा गया, जहाँ से हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के बाद स्वस्थ होने पर पीड़ित वृद्ध जुगल किशोर मिश्र ने शनिवार को थाने में नामजद तहरीर दी। वहीं, घायल विष्णु सहाय मिश्र ने आरोप लगाया कि हल्का प्रभारी दरोगा उमेश चंद पांडेय मुकदमे में सुलह समझौता का दबाव बना रहे हैं। उन्होंने बताया कि दरोगा घटना के दूसरे दिन उनके घर भी पहुँचे थे, जिसकी शिकायत थानाध्यक्ष जफराबाद से की गई है। थानाध्यक्ष जफराबाद ने बताया कि तहरीर के आधार पर उमेश मिश्र, नर्बदेश मिश्र, घनश्याम मिश्र, मीना मिश्र, खुशबू देवी, विनीत व नवीन मिश्र के खिलाफ धारदार हथियार से जानलेवा हमला सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दबिश दी जा रही है। सीओ सिटी ट्रेनी आईपीएस गोल्डी गुप्ता ने बताया कि, घायल पक्ष के तहरीर देने पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। यदि हल्का प्रभारी पर लगाए गए आरोप सही पाए गए, तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

Share Now...