Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeमनोरंजनरितेश देशमुख की दहाड़ से बॉक्स ऑफिस में उथल-पुथल

रितेश देशमुख की दहाड़ से बॉक्स ऑफिस में उथल-पुथल

एक तरफ जहां बॉक्स ऑफिस पर साउथ और बॉलीवुड की फिल्मों लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं चल रही हैं,वहीं दूसरी ओर एक मराठी फिल्म ‘वेड’ ने कमाई के मामले में इतिहास रच दिया है। लगभग 15 करोड़ में बनकर तैयार हुई इस फिल्म के बारे में किसी ने नहीं सोचा था कि महज 700 स्क्रीन पर रिलीज होकर रितेश देशमुख बॉक्स ऑफिस पर छा जाएंगे। बॉलीवुड स्टार रितेश देशमुख इन दिनों सुर्खियों में हैं। उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। उनकी हालिया रिलीज हुई मराठी फिल्म ‘वेड’ को दर्शकों का भरपूर प्यार मिलता दिख रहा है। 30 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म की कमाई की रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो अब तक रितेश की फिल्म ‘वेड’ के हाथ लगभग 47.66 करोड़ रुपये लग चुके हैं और इसके साथ ही रितेश ने बॉलीवुड के 12एक्टर्स को कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है। आनंद एल राय द्वारा निर्देशित अक्षय कुमार की फिल्म ‘रक्षा बंधन’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ‘वेड’ से कम रहा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अक्षय की इस फिल्म के हाथ लगभग 44.39 करोड़ रुपए ही लगे। इस फिल्म का बजट लगभग 70 करोड़ के आस पास था। वहीं, शाहिद कपूर की फिल्म ‘जर्सी’ का बॉक्स ऑफिस पर बहुत बुरा हाल हुआ था। 22 अप्रैल 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई गौतम तिन्ननुरी की इस फिल्म के हाथ महज 19.68 करोड़ रुपए लग पाए थे। कहा जाता है कि इस फिल्म को बनाने में लगभग 80 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। सूरज आर बड़जात्या द्वारा निर्देशित अमिताभ बच्चन की फिल्म 11 नवंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।इस फिल्म की कमाई भी ‘वेड’ से कम रही थी। इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लगभग 34.15 करोड़ रुपये था। रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘सर्कस’ रणवीर सिंह की लगातार दूसरी फ्लॉप फिल्म थी। इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर बहुत बुरा हाल हुआ है। इस फिल्म के हाथ मात्र लगभग 35.50 करोड़ रुपये ही लगे हैं। 23 दिसंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुए इस फिल्म का बजट लगभग 150 करोड़ रुपये बताया जाता है। 2022 में आयुष्मान खुराना फ्लॉप साबित हुए। पिछले साल उनकी तीन फिल्में ‘अनेक’, ‘डॉक्टर जी’ और ‘एन एक्शन हीरो’ रिलीज हुई थी और अगर तीनों फिल्मों को भी मिला दें, उनकी फिल्मों की कमाई का आंकड़ा 30 करोड़ को छू पाता है। पिछले साल राजकुमार राव भी अपनी दो फिल्में लेकर आए थे ‘बधाई दो’ और ‘हिट द फर्स्ट केस’, लेकिन इन दोनों फिल्मों की कमाई काफी निराश करने वाली थी। बता दें, बॉक्स ऑफिस पर ‘बधाई दो’ लगभग 20.62 करोड़ और ‘हिट: द फर्स्ट केस’ लगभग 10 करोड़ रुपये की कमाई करने में ही सफल हो पाई थी। रितेश देशमुख की फिल्म ‘वेड’ ने सनी देओल की फिल्म ‘चुप’ को भी कमाई के मामले में काफी पीछे छोड़ दिया। सनी की यह फिल्म पिछले साल सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, लेकिन इसकी कमाई बहुत निराशाजनक रही थी। फिल्म के हाथ सिर्प 9.75 करोड़ रुपए ही लग पाया था। साल 2022में रिलीज हुई टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘हीरोपंती 2’ भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल दिखा पाने में सफल नहीं हो पाई थी। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इसका टोटल कलेक्शन लगभग 24.45 करोड़ रुपए ही था, जिससे डबल ‘वेड’ की कमाई हो चुकी है। अब बात करें अर्जुन कपूर की तो, पिछले साल उनकी ाfसर्फ एक फिल्म ‘एक विलेन रिटर्न्स’ रिलीज हुई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। इस फिल्म के हाथ लगभग 16.13 करोड़ रुपए ही लग पाया था। पिछले साल रिलीज हुई जॉन अब्राहम की दो फिल्में ‘अटैक पार्ट-1’ और ‘एक विलेन रिटर्न्स’ की कमाई पर नजर डालें तो इन दोनों ने मिलकर लगभग 42 करोड़ का बिजनेस किया था, जो रितेश की ‘वेड’ से भी कम है।

Share Now...