Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरराष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका अहम -उपजिलाधिकारी

राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका अहम -उपजिलाधिकारी

शत प्रतिशत निपुण लक्ष्य प्राप्ति के लिए बीएसए की उपस्थिति में दिलाई गई शपथ

जौनपुर धारा, सिकरारा। जनसमुदाय के समक्ष निपुण लक्ष्यों एवं मूलभूत साक्षरता की आवश्यकता से अवगत कराने व ग्रामीण बच्चों को प्री-प्राइमरी शिक्षा दिलाने के लिए शुक्रवार को ब्लाक संसाधन केंद्र पर ब्लाक स्तरीय हमारा आंगन-हमारे बच्चे उत्सव समारोह आयोजित कर अभिभावकों को जागरूक किया जाएगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी सदर सुनील कुमार भारती ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में शिक्षक की अहम भूमिका होती है। एक मां जिस तरह से अपने नौनिहालों को सम्भालती है उसी तरह देश के होनहारों को सवारने एवं एक मुक्कमल इंसान बनाने में शिक्षक का बहुत बड़ा योगदान है। बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. गोरखनाथ पटेल ने कहा कि ऐसे अभियानों से बच्चों का शिक्षा स्तर प्री प्राइमरी से ही मजबूत होगा। मुझे यहाँ के शिक्षकों की ऊर्जा देखकर यह कहने में जरा भी संकोच नही है कि सिकरारा जनपद के पहला निपुण ब्लाक बनेगा। खंड शिक्षा अधिकारी आनंद प्रकाश सिंह ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। कार्यक्रम के अंत मे ब्लाक अध्यक्ष मृत्यंजय सिंह द्वारा उपस्थित सभी लोगों को निपुण लक्ष्य जागरूकता शपथ दिलाया गया। वक्ताओं में मुख्य रूप से डीसी एमडीएम अरुण कुमार मौर्य, डायट प्रवक्ता शैलेष कुमार, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमित सिंह व पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय, ब्लाक अध्यक्ष द्वय मृत्युंजय सिंह व अजय पांडेय, संतोष कुमार सिंह, अलका सिन्हा आदि प्रमुख थे। कार्यक्रम में प्रशिक्षक के रूप में संगीता मौर्या, नूपुर श्रीवास्तव, मंजूलता यादव, एआरपी शैलेश कुमार चतुर्वेदी, अनुपम श्रीवास्तव, शैलेंद्र कुमार यादव ने निपुण लक्ष्य से सम्बंधित जानकारियां दी। अध्यक्षता समाजसेवी व प्रधानपति विनय सिंह व संचालन एआरपी सुरेश कुमार यादव ने किया।

डिस्कवरी लैब का उपजिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

सिकरारा। उप जिलाधिकारी सदर सुनील कुमार भारती ने  प्राथमिक विद्यालय ताहिरपुर में बने आधुनिक डिस्कवरी लैब का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय के छात्रों से लैब में रखे गए आधुनिक संयंत्रों के बारे में जानकारी ली तो बच्चों ने भी बहुत अच्छे ढंग से जबाब दिया तो उन्होंने छात्रों का जमकर उत्सावर्धन किया। इस दौरान प्रधानाध्यापक अमित सिंह द्वारा विद्यालय के अन्य शैक्षणिक कार्यो की जानकारी दी गई।

Share Now...